नई दिल्ली। देश के 74 ने गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने वाले विजेताओं के नामों का एलान कर दिया गया है। हाल ही में सेना को मिलने वाले पुरस्कारों के नामों का एलान किया गया जिसके बाद पद्म पुरस्कार विजेताओं के नाम का ऐलान भी कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ी नाट्य नाच कलाकार डोमार सिंह कुंवर को कला (नृत्य) के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। वहीँ कांकेर के गोंड ट्राइबल वुड कार्वर अजय कुमार मंडावी को कला (लकड़ी पर नक्काशी) के क्षेत्र में पद्मश्री से नवाजा जाएगा। जलपाईगुड़ी के 102 वर्षीय सरिंदा वादक मंगला कांति रॉय को कला (लोक संगीत) के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।
2023 के लिए राष्ट्रपति ने 3 युगल मामलों सहित 106 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दी है। सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं। 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं हैं। सूची में विदेशी/NRI/PIO/OCI की श्रेणी के 2 और 7 लोगों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया जाएगा।
पश्चिम बंगाल के डॉ. दिलीप महलानाबिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया है। उन्हें ORS की खोज के लिए ये सम्मान दिया गया। उनके अलावा सपा नेता स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव, तबला वादक जाकिर हुसैन, बालकृष्ण दोषी और श्रीनिवास वर्धन को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।
कुमार मंगलम बिड़ला और सुधा मूर्ति समेत 9 हस्तियों को पद्म भूषण से नवाजा गया है। सुधा मूर्ति, कुमार मंगलम बिड़ला पद्म भूषण पाने वालों में शामिल हैं। राकेश राधेश्याम झुनझुनवाला (मरणोपरांत), RRR फिल्म के संगीतकार एम.एम. कीरवानी, अभिनेत्री रवीना रवि टंडन पद्म श्री पाने वालों में शामिल हैं।
पिछले 200 वर्षों से कश्मीर में बेहतरीन संतूर बनाने वाले परिवार के 8वीं पीढ़ी के संतूर शिल्पकार गुलाम मोहम्मद ज़ाज़ को कला (शिल्प) के क्षेत्र में पद्मश्री से नवाजा जाएगा। भानुभाई चित्रारा को 400 साल पुरानी माता नी पछेड़ी पारंपरिक शिल्प की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। नालंदा के कपिल देव प्रसाद को बावन बूटी हथकरघा बुनकर कला (कपड़ा) के क्षेत्र में पद्म श्री से नवाज़ा जाएगा।