Thursday, September 24, 2026
Home देश ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की मौत, ASI ने मारी...

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की मौत, ASI ने मारी थी गोली

537

न्यूज डेस्क।ब्रजराजनगर जानलेवा हमले की बाद ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास (Naba Kishore Das) की मौत गई। उन्हें भुनेश्वर में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। स्वास्थ्य मंत्री पर हमला उस वक्त हुआ जब वे एक जन शिकायत कार्यालय के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। मंत्री पर कार्यक्रम में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस एएसआई ने गोली मारी थी।

भुवनेश्वर किया गया था एयरलिफ्ट
गोली लगने के बाद मंत्री को गंभीर हालत में एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें भुवनेश्वर एयरलिफ्ट किया गया। नब किशोर दास बीजद के वरिष्ठ नेता हैं। हाल ही में उन्होंने शनि मंदिर में 1.7 किलोग्राम का सोने का कलश चढ़ाया था। मंदिर में अपने इस दान को लेकर वो सुर्खियों में थे।