Wednesday, May 13, 2026
Home देश BBC documentary on Modi: मोदी पर BBC डॉक्यूमेंट्री के पीछे चीन का...

BBC documentary on Modi: मोदी पर BBC डॉक्यूमेंट्री के पीछे चीन का हाथ!, Huawei के जरिए फंडिंग का BJP सांसद ने दिया सबूत

293

नई दिल्ली। BBC documentary on Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर मचे बवाल के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने आरोप लगाया है कि चीन BBC के प्रोपेगंडा की फंडिंग कर रहा है।

BBC documentary on Modi: भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीबीसी को बेहद पैसों की जरूरत है और वह इसे चीन की कंपनी हुआवेई से ले रहा है। राज्यसभा सांसद का यह दावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर चल रहे विवाद के बीच आया है।

BBC documentary on Modi: महेश जेठमलानी ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए कहा,बीबीसी इतना भारत विरोधी क्यों है? क्योंकि इसे पैसों की बेहद जरूरत है और यह इसे चीन सरकार से जुड़े Huawei से ले रही है। जेठमलानी ने कहा कि बीबीसी चीन के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए पैसे ले रही है। यह सीधे-सीधे एक कैश-फॉर-प्रोपेगैंडा डील है। और BBC बिकाऊ है।

BBC documentary on Modi: अपने ट्वीट में कथित सबूत के तौर पर एक लिंक शेयर करते हुए उन्होंने कांग्रेस नेता जयराम रमेश को बीबीसी एक साथी कॉमरेड बताया। भाजपा सांसद ने अगस्त, 2022 में यूके की पत्रिका द स्पेक्टेटर में प्रकाशित एक स्टोरी का लिंक शेयर किया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि बीबीसी Huawei से पैसे ले रही थी।