Wednesday, April 22, 2026
Home देश Proposal Reject : फिल्मी स्टाइल में गुलाब देकर लड़की को किया...

Proposal Reject : फिल्मी स्टाइल में गुलाब देकर लड़की को किया प्रपोज़…गुस्से में लड़की ने जो किया हैरान कर देगी…देखें वीडियो

509

नई दिल्ली। Proposal Reject : आज वैलेंटाइन डे है और दुनिया भर के लवबर्ड्स ने बहुत उत्साह के साथ ‘लव वीक’ मनाना शुरू कर दिया है। लवबर्ड्स इस मौके को अपने प्यार के इजहार करने के लिए सबसे बेहतर टाइम मानते हैं।

इसी बीच एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी कहेंगे- बहुत सही। वीडियो में एक लड़का एक लड़की को लाल गुलाब देकर प्रपोज करता है और वह भी कॉलेज में। हालांकि, लड़की उसके प्रपोजल को रिजेक्‍ट कर देती है और फ‍िर जो होता है वह हैरान करने वाला है।

 

ट्विटर पर यह वीडियो @gharkekalesh एकाउंट से शेयर किया गया है. इसमें देख सकते हैं कि लाल टी-शर्ट पहने एक लड़का क्‍लास के अंदर एक लड़की के पास खड़ा है, जबकि लड़की चेयर पर आराम से बैठी है।

 

इस बीच कई अन्य दोस्‍त आ जाते हैं। लड़का बातचीत के दौरान पीछे एक हाथ में लाल गुलाब छिपाए नजर आ रहा है। हालांकि, आवाज सुनाई नहीं दे रही है, लड़का लड़की को प्रपोज करता है। पर लड़की तुरंत उसे रिजेक्‍ट कर देती (Proposal Reject) है।

बाद में वह लाल गुलाब देने के लिए जैसे ही बढ़ाता है लड़की भड़क जाती है और गुलाब को तोड़कर फेंक देती है। उसके ऊपर हाथ भी चलाती है. रिजेक्शन पर गुस्सा होकर लड़का लड़की पर गुलाब फेंकता है और नाराजगी दिखाता है।

 

 

https://twitter.com/gharkekalesh/status/1622284792497684481?t=r7BcQRzOF-dUnR6DcTouTA&s=19

पहले भी आए ऐसे वीडियो

वीडियो को अब तक 1.16 लाख बार देखा जा चुका है. करीब दो हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। हाल ही में ट्विटर पर एक और वीडियो सामने आया था जिसमें कॉलेज की लड़कियों का एक ग्रुप एक लड़के को बेरहमी से पीटता नजर आ रहा है।

कई अन्य लोग भी मौके पर नजर आ रहे हैं और लड़के को भागने से रोककर लड़कियों की मदद कर रहे (Proposal Reject) हैं। पहले तो एक शख्स लड़के को जोर से पकड़ता हुआ नजर आता है और नाराज लड़कियों के हवाले कर देता है। @Arhantt_pvt नाम के एकाउंट से ट्विटर पर यह वीडियो पोस्‍ट किया गया था, जिसे अब तक 35 हजार से ज्‍यादा बार देखा गया।