Sunday, March 8, 2026
Home पुलिस Korba Breaking: BJP नेताओ के खिलाफ हुआ एफआईआर दर्ज..पढ़े क्या है मामला…

Korba Breaking: BJP नेताओ के खिलाफ हुआ एफआईआर दर्ज..पढ़े क्या है मामला…

475

कोरबा। भाजपा नेताओं को रास्ता रोककर धरना प्रदर्शन करना महंगा पड़ गया है। कटघोरा पुलिस ने भाजपाइयों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 147 के तहत अपराध दर्ज किया है।

बता दें कि भाजपा नेताओं की हो रही हत्या के विरोध में प्रदेश स्तर पर भाजपा ने शुक्रवार को जिले के 7 स्थानों पर चक्का जाम किया था। जिसमें कटघोरा क्षेत्र के भाजपाइयों ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया था। चक्काजाम 1 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस प्रशासन ने भाजपाइयों को चक्का जाम समाप्त कर रास्ता देने की अपील की थी। पुलिस अपील को दरकिनार करते हुए भाजपाईयो ने अपनी मांग पर अड़े रहे और चक्का जाम कर प्रदर्शन करते रहे। सड़क पर चल रहे आंदोलन से पुलिस अफसरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। जिसे लेकर पुलिस ने सख्त तेवर दिखाते हुए प्रदर्शन करने वाले भाजपाइयों के खिलाफ धारा 341, 147 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

इन नेताओ पर दर्ज हुआ एफआईआर

 

प्रदर्शन करने वालो में मोतीलाल देवांगन, राजेंद्र टंडन ,अभिषेक सहित एक दर्जन से अधिक नेताओ के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया है।