Monday, September 28, 2026
Home देश ब्रेकिंग: पवन खेड़ा की गिरफ्तारी का केस SC पहुंचा, दोपहर 3 बजे...

ब्रेकिंग: पवन खेड़ा की गिरफ्तारी का केस SC पहुंचा, दोपहर 3 बजे होगी सुनवाई

470

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में तत्काल सुनवाई की अर्जी स्वीकार कर ली है। आज ही यानी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट 3 बजे मामले की सुनवाई करेगा। उनके खिलाफ लखनऊ, वाराणसी और असम में केस दर्ज कराए गए हैं।

पीएम मोदी के पिता के नाम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के लोगों ने ये केस दर्ज कराए हैं। पवन खेड़ा गुरुवार को कांग्रेस नेताओं के साथ रायपुर अधिवेशन में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।