Korba: नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारी आज काली पट्टी लगाकर किया प्रदर्शन.. तीन सूत्रीय मांग को लेकर कर रहे है आंदोलन..

432

कोरबा। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय एडे के आवाहन पर तीन सूत्री मांग को काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

बता दें कि प्लेसमेंट/ठेका प्रथा बंद कर निकाय में समायोजन करने, नियमतीकरण तक 62 वर्ष की आयु तक जॉब सुरक्षा एवं कार्यरत कर्मचारियों की छटनी ना किए जाने की मांग को लेकर शासन, प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने हेतु आंदोलन व रैली की अनुमति दिनांक 10/04/2023 से 12/04/ 2023 तक प्रदेश में संभाग एवं जिला स्तर पर हड़ताल करने का आवाहन किया गया था। जिस पर शासन -प्रशासन द्वारा सक्षम अनुमति नहीं देने से प्रदर्शन को स्थगित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष के आवाहन पर जिन जिलों को अनुमति नहीं मिली है उस निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारी काली पट्टी/ रिबन लगाकर काम करने के आव्हान पर कोरबा निकाय के समस्त प्लेसमेंट कर्मचारी द्वारा दिनांक 10/04/2023 को काली पट्टी लगाकर कार्य किया । प्रदेश में 4 जिलों को छोड़ कर अनुमति नहीं देने से निकाय से समस्त प्लेसमेंट कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है तथा आगामी हड़ताल की तैयारी प्रदेश स्तर पर की जा रही है अनुमति प्राप्त बस्तर एवं सरगुजा संभाग में तीन दिवसीय हड़ताल चल रहा है। प्रदेश स्तर पर प्लेसमेंट कर्मचारी हड़ताल पर जाने का मन बना चुकी है।