ब्रेकिंग: कांग्रेस के सांसद का निधन, 4 दिन पहले पिता का हुआ था निधन

176

मुंबई। Balu Dhanorkar Passed Away। महाराष्‍ट्र के इकलौते कांग्रेस सांसद बालू धानोरकर का मंगलवार सुबह दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 48 साल के थे। बालू उर्फ सुरेश धनोरकर चंद्रपुर से सांसद थे. कुछ दिन पहले ही उनका किडनी स्टोन का ऑपरेशन किया गया था।

आपरेशन के बाद उनकी हालत खराब होना शुरू हो गई थी। नागपुर में हालत गंभीर होने पर उन्हें रविवार को एयर एंबुलेंस से दिल्ली के वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया गया। दो दिन से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

वहीं चार दिन पहले उनके पिता की मौत निधन हो गया था। अस्पताल में भर्ती होने के कारण वो अपने पिता के अंतिम संस्कार में भी नहीं जा पाए थे। उनकी पत्नी प्रतिभा धनोरकर वरोरा विधानसभा से विधायक हैं।