Friday, July 10, 2026
Home दुर्घटना Accident In Sidhi : सीधी में बल्कर और जीप की भिड़ंत में...

Accident In Sidhi : सीधी में बल्कर और जीप की भिड़ंत में 7 लोगों की मौत, दो गंभीर

390

मध्य प्रदेश। Accident In Sidhi सीधी-टिकरी मार्ग पर डोल गांव के पास गुरुवार को भीषण हादसा हो गया। डंंपर और ट्रक बल्कर से टकराने के बाद उसी पर पलट गए। हादसे में दो बच्‍चों समेत 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना करीब 10:15 बजे के की बताई जाती है। जिला मुख्यालय समेत आसपास के 3 थानों की पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे।

naidunia

राहत बचाव कार्य जारी है

पुलिस अधीक्षक डा. रवींद्र सिंह का कहना है कि दुर्घटना सुबह साढ़े नौ बजे से 10 बजे के बीच सीधी-टिकरी मार्ग पर डोल गांव के पास हुई। डंंपर-ट्रक पहले एसयूवी से टकराया और बाद में उस पर पलट गया, जिससे 7 लोगों की जान चली गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। राहत बचाव कार्य जारी है।

naidunia

सीधी से नगरी की ओर जा रहा था बल्कर

बल्कर सीधी से नगरी की ओर जा रहा था। जीप में सवार लोग सीधी की ओर आ रहे थे। पुलिस ने स्‍थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है।