Saturday, March 14, 2026
Home कोरबा नही रहे आवाज के जादूगर जाकिर हुसैन.. संगीतप्रेमियों में शोक की लहर..

नही रहे आवाज के जादूगर जाकिर हुसैन.. संगीतप्रेमियों में शोक की लहर..

756

कोरबा। छत्तीसगढ़ कोरबा जिले के इंडियन आइडल फेम जाकिर हुसैन का मंगलवार को निजी हॉस्पिटल में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरे संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

बता दें कि कोरबा अंचल के प्रसिद्ध गायक कलाकार अमूल स्टार वॉइस ऑफ इंडिया फेम मोहम्मद जाकिर हुसैन का मंगलवार शाम आकस्मिक देहावसान हो गया। अपनी आवाज के जादू से लोगों के दिलों में राज करने वाले जाकिर हुसैन परिवार के साथ बिलासपुर गए हुए थे। वहां अचानक उनकी तबीयत कुछ बिगड़ी और थोड़ी देर में अंतिम सांस ले ली। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा था। वह अपने पीछे पिता, पत्नी और बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और शुभचिंतकों का उनके पुरानी बस्ती वार्ड 4 रानी रोड धनवार पारा स्थित निवास पर पहुंचना शुरू हो गया। उनका पार्थिव देह कोरबा लाया जा रहा है। बुधवार को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। जाकिर हुसैन के निधन की खबर मिलने से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।