कोरबा। सिटी ऑफ हार्ट कहे जाने वाले टीपी नगर में हुए अग्निकांड के 11 दिन बाद भी व्यापारियों को प्रशासन का साथ नही मिला है। आज शहर के व्ययवसायी न्याय के लिए पैदल मार्च कर कलेक्टर को ज्ञापन सौपेंगे।
बता दें कि 19 जून की दोपहर कमर्शियल काम्प्लेक्स टीपी नगर में शार्ट शर्किट की वजह से लगी आग में 12 दुकानों का सामान जलकर स्वाहा हो गया था। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई थी। घटना को आज 11 दिन पूरा हो गए है और अब तक प्रशासन न तो नुकसान का आंकलन कर पाई और न दुकान संचालकों को किसी तरह की सहायता न दे पाई है।
सूत्र बताते है कि उल्टा दुकान संचालकों पर 304 पर दर्ज करने की हवा उड़ रही थी। इससे नाराज व्यापारियों ने टीपी नगर में पैदल मार्च कर न्याय का रास्ता अपनाया है। इस कड़ी में आज व्यापारियों संघ सुभाष चौक से पैदल मार्च कर न्याय की मांग करेंगे।
5 सदस्यीय टीम कर रही है जांच
कोरबा जिला कलेक्टर के द्वारा जिला स्तरीय 5 सदस्य टीम का गठन किया गया। जिसमें एसडीएम कोरबा के नेतृत्व में सदस्यों द्वारा आगजनी स्थल का निरीक्षण किया गया। विभिन्न बिंदुओं पर निरीक्षण के पश्चात रिपोर्ट कलेक्टर को सौपेंगे।












