Wednesday, April 15, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG NEWS: घर से बाहर निकालने के दौरान हिंसक हो गया भालू,...

CG NEWS: घर से बाहर निकालने के दौरान हिंसक हो गया भालू, टीआई पर जानलेवा हमला,अस्पताल में भर्ती

419

जशपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले दुलदुला में शनिवार को एक घर मे डेरा जमाकर बैठे भालू ने दुलदुला थाना प्रभारी जगसाय पैंकरा के ऊपर हमला कर दिया। भालू के हमले से थाना प्रभारी पैंकरा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार भालू के हमले से घायल थाना प्रभारी से आनन फानन में दुलडुला अस्पताल लाया गया है। दुलदुला बीएमओ विपिन इंदवार ने बताया कि शरीर के पिछले हिस्से और बांह में गहरे घाव लगे हैं। जब भालू को घर से निकाला जा रहा था, उसी वक्त भालू ने थाना प्रभारी पर हमला कर दिया।

डीएफओ जितेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि भालू जंगल की ओर भाग गया है। डीएफओ ने बताया कि दुलदुला के बभनी गांव में एक घर में सुबह से ही भालू डेरा जमाया हुआ था। रेस्क्यू करने के लिए बलरामपुर से टीम आई थी। रेस्क्यू में पुलिस की टीम भी मौजूद थी।