Friday, March 20, 2026
Home छत्तीसगढ़ Mission 2023: 7 अगस्त को रायगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम...

Mission 2023: 7 अगस्त को रायगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम सभा, BJP ने शुरू की तैयारी

433

नई दिल्ली/रायपुर/रायगढ़। Mission 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार 7 अगस्त को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान प्रधामंत्री रायगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय से कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। मगर भारतीय जनता पार्टी सूत्रों की मानें तो संगठन को तैयारियां करने के निर्देश मिल चुके हैं।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी और चुनाव प्रभारी ओम माथुर सोमवार शाम रायगढ़ पहुंचेंगे। बिलासपुर संभाग के अलग-अलग जिलों से लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में बड़ी भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को सौंपी गई है।

बात दें इससे पहले 7 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर में भी जनसभा संबोधित कर चुके हैं। यहां केंद्र सरकार से जुड़े कुछ प्रोजेक्ट को भी प्रधानमंत्री ने लॉन्च किया था। माना जा रहा है कि रायगढ़ में भी कुछ केंद्रीय योजनाओं की सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दे सकते हैं।