Korba : सदस्यता सत्यापन के लिए रहें तैयार, एकजुट हो संगठन को मजबूत बनाएं: केंद्रीय महामंत्री हरिद्वार सिंह

0
251

 

0 *एटक के केंद्रीय महामंत्री हरिद्वार सिंह का कुसमुंडा में भव्य स्वागत, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, बीएमएस व अन्य संगठन के सदस्यों ने थामा एटक का हाथ।*

*कोरबा।* संगठन की ताकत उसके सदस्यों से है। अगले माह अगस्त में सदस्यता सत्यापन किया जाएगा जिसकी तैयारी में जुट जाएं और तैयार रहें। सभी एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाएं और विस्तार की ओर कदम बढ़ाएँ।

यह बाते एटक के केंद्रीय महामंत्री हरिद्वार सिंह ने कुसमुन्डा में संगठन के श्रमवीर सदस्यों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहीं। कुसमुंडा में नई कार्यकारिणी गठन होने के बाद एटक के केंद्रीय महामंत्री हरिद्वार सिंह का प्रथम आगमन हुआ। साथ ही केंद्रीय अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा भी आए। इस अवसर पर कुसमुंडा के एटक के सदस्यों एवं पदाधिकारियों के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। कुसमुंडा हाउस में कुसमुंडा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं सचिव के साथ बैठक हुई। इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर महामंत्री से चर्चा हुई। इस चर्चा के उपरांत एटक कार्यालय विकास नगर के कामरेड मारकण्डेय सिंह सभा कक्ष में आवश्यक बैठक भी रखी गई थी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कामरेड हरिद्वार सिंह केंद्रीय महामंत्री एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में केन्द्रीय अध्यक्ष कामरेड अजय विश्वकर्मा, एलपीपी अघरिया, एसके सिन्हा, संजू शर्मा, एसके त्रिपाठी, नरेश साहू , दीपक उपाध्याय शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुसमुंडा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विरेंद्र कुमार टंडन ने की। स्वागत भाषण कुसमुंडा के क्षेत्रीय सचिव अजीत सिंह ने किया l केंद्रीय अध्यक्ष ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगस्त माह में सदस्यता सत्यापन है और इसकी तैयारी सभी एकजुट होकर करें और संगठन को मजबूत बनाएं। केंद्रीय महामंत्री ने जेबीसीसीआई 11 से संबंधित मुद्दों की जानकारी दी। इसके साथ ही संगठन के उत्तरोत्तर विकास के लिए दिशा-निर्देश एवं मागदर्शन प्रदान किए। अन्य वक्ता के रूप में कोषाध्यक्ष अलख राम साहू, कुसमुंडा परियोजना के अध्यक्ष महेंद्र यादव, सचिव मुकेश साहू, एरिया जीएम बाडी के अध्यक्ष अश्वनी साह, पूर्व क्षेत्रीय सचिव एएसएन राव, राधे श्याम कश्यप, गणेश प्रभु ने अपनी बात रखी। मंच संचालन श्याम सुंदर ने किया। एटक पर विश्वास जताते हुए बीएमएस व अन्य संगठन के सदस्य एटक में शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य के के गभेल, वेदराम, सौरभ पटेल, गजानन यादव, एसबी गौतम, कामता प्रसाद कौशिक, जगन्नाथ गोंड, धर्मेन्द्र सिंह, शिव नारायण, रामलाल जांगड़े, सोहन भारद्वाज, तपेश्वर सिंग,भागवेंद्र तिवारी ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्यों ने मौजूदगी दर्ज कराते हुए श्रमिक हित के लिए संगठन को और मजबूत करने व नई ऊँचाईयों पर ले जाने का संकल्प लिया।