स्वतंत्र महिला मंडल के उत्सव में प्रभासनी के सिर पर सजा सावन क्वीन का ताज

175

0 कुसमुंडा में धूमधाम से मनाया गया सावन महोत्सव।

कोरबा। सावन का महिला देवों के देव महादेव के लिए प्रिय और व्रत-उपवास में लीन रहने वाली महिलाओं के लिए खास होता है। इस खास महीने में सावन उत्सव की परंपरा हर साल निभाई जाती है। इसी कड़ी में कुसमुंडा के स्वतंत्र महिला मंडल द्वारा भी इस वैभवशाली संस्कृति का अनुसरण करते हुए इस वर्ष भी बड़े ही धूम-धाम से सावन उत्सव मनाया गया। इस वर्ष के इस भव्य आयोजन में प्रभासनी को सावन क्वीन के खिताब से नवाजते हुए क्राउन पहनाया गया।

आदर्श नगर कुसमुंडा में आयोजित स्वतंत्र महिला मंडल के सावन उत्सव में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। आयोजन में प्रभासनी को सावन क्वीन की खिताब हासिल हुआ और उन्हें प्रोत्साहन राशि 501 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंडल की अध्यक्ष मंजू निराला, उपाध्यक्ष पिंकी प्रजापति, सचिव स्नेहा सिंह, कोषाध्यक्ष अनुपमा सिंह, संस्कृति विभाग से यशोदा बिट्ट, मीडिया प्रभारी किरण कवर के सतग जगमति कुजूर, राधा कश्यप, लक्ष्मी गुप्ता, शैल वैष्णव, रानी तिवारी, पिंकी, ममता मिश्रा, संगीता महतो, रानी यादव, शारदा विश्वकर्मा, सुनीता चौबे, चम्पा सिंह, निधि गुप्ता, संगीता तिवारी आदि मौजूद थे।