Monday, October 26, 2026
Home पुलिस Election Commission Instruction : कवर्धा में मिले लाखों रुपये कैश…लग्जरी कार से...

Election Commission Instruction : कवर्धा में मिले लाखों रुपये कैश…लग्जरी कार से लाया जा रहा था बिलासपुर

468

कवर्धा। Election Commission Instruction : चुनाव आयोग के निर्देश के बाद प्रदेश के चेक पोस्ट पर लगातार कैश की रिकवरी हो रही है। कवर्धा से इसकी शुरुआत हुई थी। जिसमें एक करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ था। एक बार बरामदगी का सिलसिला शुरू हुआ, तो प्रदेश के कई जिलों से लगातार नकदी मिलने का सिलसिला अभी भी जारी है।

इसी कड़ी में चिल्फी पुलिस ने लग्जरी कार से 6 लाख 20 हजार नगद किया जप्त। शुरुआती जानकारी के मुताबिक राजस्थान से बिलासपुर कैश लाया जा रहा था। पैसा लाने का पुख्ता कागजात नही मिलने की वजह से पुलिस अभी जांच कर रही है।

पुलिस ने इस मामले में 4 संदेहियो से पुछताछ जारी। हाल ही मे 1 करोड़ नगद पुलिस ने बरामद किया था। छत्तीसगढ़ मे आगामी विधानसभा चुनाव है ,क्या चुनाव मे खपाने के लिये लाये जा रहे कैश। फिलहाल चिल्फी पुलिस की जांच मे जुटी है।