Sunday, March 15, 2026
Home दुर्घटना Police Action : सामान लेने बाजार गए बुजुर्ग की सड़क हादसे में...

Police Action : सामान लेने बाजार गए बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, इधर ड्राइवर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

202

जगदलपुर। Police Action : जिले में सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर एक अन्य युवक फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस दोनों मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है।

गीदम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने एक ग्रामीण को टक्कर मार दी। हादसे में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे दंतेवाड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेकाज रेफर कर दिया गया। यहां बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, दूसरी तरफ कोतवाली थाना क्षेत्र के नयापारा में रहने वाले एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गीदाम थाना पुलिस के मुताबिक, हिरानार गांव में रहने वाले ग्रामीण पनकु राम (60) सामान खरीदने के लिए देव बाजार गया हुआ था। सामान खरीदने के बाद पैदल अपने घर जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना के बाद आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल दंतेवाड़ा ले गए, जहां से ग्रामीण की हालत गंभीर देखते हुए मेकाज रेफर किया गया। यहां गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई।

 

वहीं, दूसरी तरफ कोतवाली थाना क्षेत्र के नयापारा में रहने वाले एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि नयापारा निवासी संदीप सिंह (33) ड्राइवर का काम करता था। परिजनों ने बताया कि मृतक ने किसी को कुछ भी नही बताया कि आखिर किस बात को लेकर परेशान चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।