Monday, October 19, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG Politics : सीएम भूपेश बघेल का धमतरी में रोड शो, 75...

CG Politics : सीएम भूपेश बघेल का धमतरी में रोड शो, 75 पार का दिया नारा

320

धमतरी। CG Politics: छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के मतदान संपन्न हो गए हैं, सभी राजनितिक पार्टियां अपने-अपने चुनाव प्रचार में जुट गयी है। शनिवार को सीएम भूपेश बघेल धमतरी पहुंचे और जहां हेलीपैड पर कांग्रेसियों ने उनका जमकर स्वागत किया। हेलीपैड से निकलकर वे विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना के बाद रोड शो किया।

 

विंध्यवासिनी मंदिर से निकलकर रत्नाबांधा चौक तक रोड शो किया, रोड शो के बाद आमदी और भखारा में आयोजित दो जनसभा को संबोधित किया। सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई दी और कहा कि, कांग्रेस के पक्ष में माहौल बहुत अच्छा चल रहा है और कहा इस बार 75 पार तय।