Thursday, March 19, 2026
Home देश World Cup Prize Money: विश्व कप विजेता को मिलेंगे 33 करोड़ रुपए,...

World Cup Prize Money: विश्व कप विजेता को मिलेंगे 33 करोड़ रुपए, जानें उप-विजेता को कितना मिलेगा

399

अहमदाबाद। World Cup Prize Money: विश्व कप विजेता के लिए भारत और आस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत दो बार अब तक चैंपियन बना है और ऑस्ट्रेलिया पांच बार खिताब जीतने में सफल हुआ है। टीम इंडिया की नजर 12 साल बाद विजेता बनने पर है। इस मैच को जीतने वाली टीम पर पैसों की बारिश होगी।

 

आईसीसी ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही प्राइज मनी की घोषणा कर दी थी। उसने टूर्नामेंट में प्राइज मनी का बजट 83.29 करोड़ रुपए (10 मिलियन अमेरिकी डॉलर) रखा था। इसमें से विजेता बननी वाली टीम को 33.31 करोड़ रुपए (चार मिलियन अमेरिकी डॉलर) मिलेंगे। वहीं, फाइनल में हारनी वाली टीम को 16.65 करोड़ रुपए (दो मिलियन अमेरिकी डॉलर) से संतोष करना होगा।

 

सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को 6.66 करोड़ रुपए (800,000 अमेरिकी डॉलर) मिले हैं। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, ग्रुप दौर में बाहर होने वाली छह टीमों पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और नीदरलैंड को भी पैसे मिले हैं। इन छह टीमों को 83.29 लाख रुपए (100,000 अमेरिकी डॉलर) मिले।