Thursday, March 19, 2026
Home देश Pakistan: भारत विरोधी आतंकवादी अल्लामा मसूद-उर-रहमान उस्मानी की गोली मारकर हत्या

Pakistan: भारत विरोधी आतंकवादी अल्लामा मसूद-उर-रहमान उस्मानी की गोली मारकर हत्या

343

इस्लामाबाद/नई दिल्ली। Pakistan: पाक आतंकी अल्लामा मसूद-उर-रहमान उस्मानी की राजधानी इस्लामाबाद में गोली मार कर हत्या कर दी गई। उस्मानी अक्सर ही भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान देता था। उस्मानी न सिर्फ भारत के खिलाफ अनाप-शनाप बकवास करता था, बल्कि आतंकवादियों को भारत पर हमला करने के लिए उकसाता भी था।

https://twitter.com/TimesAlgebraIND/status/1743284234025144686

बता दें कि पाकिस्तान में भारत विरोधी आतंकवादियों की एक के बाद एक हत्या हो रही हैं। अब तक पाकिस्तान में कई भारत विरोधी आतंकवादियों की हत्या हो गई हैं। इसी लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है।

 

 अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

 

पाक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उस्मानी की हत्या भी पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने ही की। इस्लामाबाद में कुछ अज्ञात हमलावरों ने उस्मानी को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पाकिस्तान में पिछले करीब एक साल से ज़्यादा समय से अज्ञात हमलावर भारत विरोधी आतंकवादियों को निशाना बना रहे हैं और अब उनका शिकार बना अल्लामा मसूद-उर-रहमान उस्मानी।