Tuesday, July 14, 2026
Home देश Indian Army: देश का दुश्मन नहीं सुन पाएगा सेना की कोई बात,...

Indian Army: देश का दुश्मन नहीं सुन पाएगा सेना की कोई बात, बार्डर पर तैनात होगा संभव, मिलेगी 5जी सुरक्षा

335

नई दिल्ली। Indian Army: भारतीय सेना ने सैन्य संचार के लिए अपनी एक अलग संचार प्रणाली तैयार की है। यह प्रणाली इतनी सुरक्षित है कि न तो पाकिस्तान कोई बात सुन पाएगा और न ही चीन इसका डेटा चुरा पाएगा। यह मोबाइल प्रणाली कई स्तर पर एन्क्रिप्टेड है। इसके कारण सेना की पूरी बातचीत सुरक्षित रहेगी।

 

 

Indian Army: भारतीय सेना की यह प्रणाली 5G तकनीक पर काम करेगी। भारतीय सेना ने इस सुरक्षित सैन्य मोबाइल पारिस्थितिकी तंत्र का नाम SAMBHAV रखा है। सेना दिवस के मौके पर 15 जनवरी को पहले चरण में 2500 सेट लांच करने जा रही है। इसके बाद कई चरणों में 35 हजार सेट तैनात किए जाएंगे। यह काम 31 मई 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा।

 

SAMBHAV की खासियत

 

1.यह प्रणाली भारतीय सेना की बातचीत पूरी सुरक्षित रखेगी।
2.यह 5जी तकनीक पर बेहतर कार्य करेगा।
3.यह भारतीय सेना का डेटा सुरक्षित रखेगा।
4.यह गोपनीय रूप से बहुस्तरीय सुरक्षा प्रणाली के तहत काम करेगा।
5.यह पूरी तरह से रियल टाइम लाइव काम करेगा।
6.यह प्रणाली सेना के सभी कार्यों को और कुशल बना देगी।