Lalu Prasad Yadav: लालू के बेटे तेज प्रताप के सपने में आए रामजी, जानें क्या कहा, पढ़ें पूरी खबर

0
209

पटना। Lalu Prasad Yadav: बिहार के पूर्व सीएम एवं आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार अब उनके सपने में भगवान राम आए हैं। तेज प्रताप के सपने में आए भगवान रामजी ने कहा है कि 22 जनवरी को भगवान राम अयोध्या नहीं आएंगे।

 

 

Lalu Prasad Yadav: बता दें कि तेज प्रताप कभी कृष्ण के रूप में नजर आते हैं तो कभी साइकिल से ही मंत्रालय पहुंच जाते हैं। वे अक्सर अपने सपनों के बारे में भी जिक्र करते रहते हैं। उनके सपने में कभी मुलायम सिंह यादव आते हैं तो कभी भगवान कृष्ण।

 

 

Lalu Prasad Yadav: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के एक सवाल का जवाब देते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि 22 जनवरी को भगवान राम अयोध्या नहीं आएंगे। उन्होंने दावा किया राम जी मेरे सपने में आए थे और बोल रहे थे कि ये सब ढोंग है। हम उस दिन अयोध्या जाएंगे ही नहीं।

 

 

 

Lalu Prasad Yadav: मुलायम यादव भी आए थे सपने में!

 

 

Lalu Prasad Yadav: इससे पहले साल 2023 के मार्च महीने में तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वे सोते हुए नजर आ रहे थे। उन्होंने दावा किया था कि सपने में वे महाभारत के युद्ध के दौरान भगवान कृष्ण के रौद्र रूप को देख रहे थे।

 

 

Lalu Prasad Yadav: वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए तेज प्रताप यादव ने लिखा था कि मैंने सपने में आपका तेजस्वी रूप देखा, जो सूर्य की तरह चारों ओर प्रकाशित हो रहा था। इतना ही नहीं तेज प्रताप यादव ने दावा किया था कि उनके सपने में नेताजी मुलायम सिंह भी दिखे थे। मुलायम सिंह से ही उन्हें साइकिल से ऑफिस जाने की प्रेरणा मिली थी।