Korba: गरीबों का चूल्हा जला रहे मनरेगा की आंच में अपनी रोटी सेंक रहे कार्यक्रम अधिकारी और लिपिक

0
86

0 क्षेत्र क्रमांक 22 की जनपद सदस्य कौशिल्या वैष्णव ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से की शिकायत

कोरबा। कलेक्टर साहब, असहाय लोगों का चूल्हा जलता रहे, इसकी फिक्र करते हुए सरकार ने मनरेगा के माध्यम से काम देकर असहाय लोगों के लिए सहारे का इंतजाम किया है। पर कुछ लोगों ने गरीबों के घर को उजाला देने लिए प्रदान की गई मनरेगा की आंच में अपनी रोटी सेंकने की तरकीब ढंूढ ली है। जनपद पंचायत कोरबा के अनेक ग्राम पंचायतों में किए जा रहे कार्यों को गुणवत्ताहीन तरीके से निपटाकर लाखों रुपये के भ्रष्टाचार किए जा रहे हैं। प्रशासन की आँख में धूल तो झोंकी ही जा रही है, ग्राम पंचायत के गरीब मजदूरों के हक को मारा जा रहा है। मुरुम का अवैध उत्खनन कर खनिज विभाग के खजाने को नुकसान पहंुचाया जा रहा, निर्धारित से कम मात्रा में मुरुम डंप कर सड़कों की गुणवत्ता भी दरकिनार की जा रही है। इस तरह पैमाने के विपरीत कार्य करने के साथ मनरेगा के कार्य में अनियमितता एवं व्यापक भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उचित जांच कर ऐसे लापरवाह और भ्रष्ट अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।

मनरेगा के कार्य में अनियमितता एवं व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से यह लिखित शिकायत जनपद पंचायत कोरबा की पूर्व उपाध्यक्ष और वर्तमान में क्षेत्र क्रमांक 22 की जनपद सदस्य कौशिल्या वैष्णव ने की है। जनपद सदस्य ने अपनी लिखित शिकायत में कहा है कि जनपद पंचायत कोरबा के विभिनन क्षेत्रों में मनरेगा के कार्य में विभागीय अधिकारियों और संबंधित ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक एवं ठेकेदारों के द्वारा मिलकर व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार कर लाखों रुपये गबन किए जा रहे हैं। इस आरोप को लेकर पेश की जानकारी में बताया गया है कि जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायत कटबितला में बरगद पेड़ से हसदेव नदी तक मिट्टी, मुरुम सड़क निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें जेसीबी के माध्यम से मुरुम का अवैध उत्खनन तो किया ही जा रहा, निर्धारित से कम मात्रा में सड़क पर डालकर गुणवत्ताहिन कार्य किया जा रहा है। बिना एनएमएस के जनपद के कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार यादव, जनपद कार्यालय लिपिक पद पर कार्य कर रहे योगेश सिंह व संबंधित क्षेत्र अभियंता की मिली भगत से लेबर भुगतान कर राशि का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से आहरण किया जा रहा है। जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायत बेंदरकोना में भोला दुकान से दिल कुमार घर तक मिट्टी मुरुम सड़क निर्माण कार्य, जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायत करुमौहा में अजय दास महंत के घर से चाकामार मुख्य सड़क मार्ग तक मिट्टी मुरुम सड़क निर्माण कार्य, जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायत चाकामार में अंतराम घर से चाकामार मेन रोड तक मिट्टी, मुरुम सड़क निर्माण, जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायत चाकामार में ही गेरवानी पारा से भेलवाटार तक मिट्टी, मुरुम सड़क निर्माण, जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायत चाकामार के चाकामार रोड से हाथीमुड़ पहुंच मार्ग तक मिट्टी, मुरुम सड़क निर्माण, जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायत पंडरीपानी के गौठान से कचरा छत शेड तक मिट्टी, मुरुम निर्माण कार्य में भी पूर्व वर्णित तरीके से व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार कर फर्जी तरीके से राशि आहरण किया जा रहा है।

व्यापक गड़बड़ी कर फर्जी तरीके से राशि का आहरण

जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायत बरीडीह में खदान से नाला की ओर पहुंच मार्ग तक मिट्टी, मुरुम रोड का निर्माण कार्य में भी पूर्व वर्णित तरीके से व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार कर फर्जी तरीके से राशि आहरण किया जा रहा है। जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायत बरीडीह में नहर से धनवार पारा तक मिट्टी मुरुमीकरण कर पूर्व वर्णित तरीके से व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार कर फर्जी तरीके से राशि आहरण किया जा रहा है। जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायत दोंदरो में अर्जुन घर संगम नगर से नगदरा पहुंच मार्ग तक मिट्टी मुरुमीकरण कर पूर्व वर्णित तरीके से व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार कर फर्जी तरीके से राशि आहरण किया जा रहा है। जनपद सदस्य श्रीमती वैष्णव ने कलेक्टर से इन सभी कार्यों की उचित जांच कराकर संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार पर कार्यवाही की मांग की है।

gk