Monday, May 25, 2026
Home देश Atishi Defamation Case: मानहानि मामले में आप नेता को कोर्ट का समन,...

Atishi Defamation Case: मानहानि मामले में आप नेता को कोर्ट का समन, आम आदमी पार्टी की परेशानी बढ़ीं

280

नई दिल्ली। Atishi Defamation Case: दिल्ली सरकार में सीएम अरविंद केजरीवाल के बाद, कथित तौर पर नंबर दो मंत्री, आतिशी को राउज एवेन्यू कोर्ट ने मानहानि केस में समन भेजा है। उन्हें अब 29 जून को कोर्ट के समक्ष पेश होना होगा। बता दें कि अरविंद केजरीवाल, कथित शराब घोटाले के केस में ईडी और सीबीआई की जांच सामना कर रहे हैं। 2 जून को उनको जेल जाना होगा।

 

Atishi Defamation Case: बता दें कि पंजाब में 1 जून को होने वाली वोटिंग से पहले लगातार आम आदमी पार्टी के नेता जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं, तो दूसरी स्वीति मालीवाल केस में सीएम केजरीवाल के पीएम बिभव कुमार की गिरफ्तारी से पार्टी को झटका लगा है।

 

 

BJP पर लगाए थे गंभीर आरोप

 

 

बता दें कि आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाया था कि बीजेपी द्वारा आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। आतिशी के इन आरोपों को बीजेपी ने सरासर झूठ बताया था। दिल्ली बीजेपी के नेता और प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आतिशी और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का केस किया था।

 

Atishi Defamation Case: गौरतलब है कि जब आतिशी ने बीजेपी पर आप विधायकों को खरीदने और आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के गंभीर आरोप लगाए थे, तो उसी दौरान उनके सरकारी आवास पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रेड भी मारी थी, लेकिन आतिशी ने आरोपों को लेकर कोई सबूत नहीं दिए थे।