Thursday, September 24, 2026
Home क्राइम जहरीली शराब पीने से 33 लोगों की मौत, 60 की हालत गंभीर,...

जहरीली शराब पीने से 33 लोगों की मौत, 60 की हालत गंभीर, CM Stalin ने दिए CB-CID जांच के आदेश

366

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में जहरीली शराब पीने से 29 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही 60 लोगों को गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री एमके स्टाालिन ने दुख: जाते हुए CB-CID जांच के आदेश के आदेश जारी किया है। इसके साथ अस्पताल में भर्ती हुए लोगों के स्वास्थ्य के लिए कामना की है।

तमिलनाडु पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बनाने वाले आरोपी को 200 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस शराब में जानलेवा मेथनॉल पाया गया है। इस घटना के कारण पीड़ित परिवार का बहुत बुरा हाल है। कल्लाकुरिची में हुई मौतों पर राज्यपाल ने भी शोक जताया है और कहा कि इस तरह की घटनाएं अपने आप में चिंता का विषय हैं

मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट शेयर करके दुख जताकर कहा है,” इस तरह के अवैध शराब बनने की जानकारी अगर जनता को मिलती है तो वह तत्काल सूचित करें। उनकी सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।