Thursday, September 24, 2026
Home छत्तीसगढ़ दलपत सागर में गिरी कार, पानी के प्रेशर से लॉक हुआ दरवाजा,...

दलपत सागर में गिरी कार, पानी के प्रेशर से लॉक हुआ दरवाजा, बाहर नहीं निकल पाए 3 युवक, मौत

317

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जगदलपुर के फेमस दलपत सागर में एक कार गिर गई. हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि धरमपुरा इलाके से कार सवाल 3 युवक दलपत सागर रोड से होते हुए शहर की तरफ आ रहे थे. इसी दौरान दलपत सागर के किनारे अचानक गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया. फिर अनियंत्रित होकर गाड़ी दलपत सागर में जा गिरी.

बताया जा रहा है कि कार जैसे ही गिरी गाड़ी के अंदर पानी भरने लगा. फिर कार का डोर लॉक हो गया. पानी के प्रेशर के कारण कार का दरवाजा नहीं खुल पाया. इसके बाद कार सवार युवक गाड़ी के अंदर ही फंस गए. इसके बाद तीनों की मौत हो गई.

युवकों की नहीं हुई पहचान

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. फिर तीनों युवकों के शव और कार को तालाब से बाहर निकाला गया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल युवकों की पहचान नहीं हो पाई है. कोतवाली थाना क्षेत्र का ये पूरा मामला है.