Thursday, May 14, 2026
Home Uncategorized ऑनलाइन सट्टा मामले में पुलिस को मिली सफलता, फ़रार रितेश सुलतानिया गिरफ़्तार।

ऑनलाइन सट्टा मामले में पुलिस को मिली सफलता, फ़रार रितेश सुलतानिया गिरफ़्तार।

199

The duniyadari गौरेला पेंड्रा :-पेंड्रा पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालक रितेश सुलतानिया को गिरफ़्तार कर लिया है आईपीएल के दौरान साइबर सेल की छापेमारी के बाद से ही आरोपी फ़रार था।

जानकारी के अनुसार, आरोपी रितेश सुल्तानिया ने सट्टा खेलने के बाद शॉर्टकट के जरिए पैसे कमाने के लिए अपने दोस्त मधुर जैन के साथ एक ऐप बनाया था, जिसका नाम राजारानी ऐप था. इस ऐप के माध्यम से उन्होंने इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, और फेसबुक पर प्रचार किया और स्थानीय युवाओं को सट्टा खेलने के लिए एजेंट बनाकर तैयार किया. पेंड्रा थाने और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में अब तक कुल 10 आरोपी गिरफ्तार किया है. इनमें सट्टा खिलाने वाले एजेंट, फर्जी सिम जुगाड़ने वाले सिम विक्रेता और फर्जी खाता किराए पर देने वाले शामिल हैं.