Monday, April 27, 2026
Home Breaking दिल दहला देने वाला मामला: दुकानदार की बेरहमी से हत्या

दिल दहला देने वाला मामला: दुकानदार की बेरहमी से हत्या

221

महाराष्ट्र  के पुणे से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुणे के दौंड  में एक युवक ने दुकान में घुसकर दुकानदार  की चापड़  से गर्दन काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की पूरी घटना पास में लगे CCTV में कैद हो गई है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना कल यानी तीन अगस्त के दोपहर 3 बजे की है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि कैसे दिनदहाड़े एक शख्स चापड़ लहराते हुए एक दुकान में घुसता है और उसी की दुकान में घुसकर युवक को घसीटकर बाहर निकालता है और उसपर ताबड़तोड़ वार करने लगता है।

यह पूरी घटना मौके पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला पुणे के दौंड तालुका में खामगांव के नागमोडी चौक का है।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान सूरज भुजबल के रूप में हुई है। पुलिस को आशंका है कि यह वारदात किसी पुरानी रंजिश की वजह से अंजाम दी गई है। हालांकि अभी तक वारदात के कोई ठोस कारण सामने नहीं आए हैं।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस खौफनाक वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि आरोपी पशु काटने वाला चाकू छिपाकर धीरे धीरे दुकान पर आता है। वह दुकान के बाहर कुछ सेकंड के लिए ठहरता है और जब आश्वस्त हो जाता है कि दूसरा युवक दुकान में अकेले है तो वह झटके से अंदर घुसकर उसके ऊपर हमला कर देता है।

फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिया है। इसके अलावा पुलिस ने घटना स्थल से कुछ फिंगर प्रिंट उठाने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक इस सबंध में मृतक के परिजनों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की गई है। आशंका है कि आरोपी मृतक का जानकार है और उसने किसी पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया है।