Saturday, July 11, 2026
Home Breaking ट्रक का पहिया निकलकर किसान से टकराया, मौत: ओवर लोड स्क्रैप होने...

ट्रक का पहिया निकलकर किसान से टकराया, मौत: ओवर लोड स्क्रैप होने से निकला टायर, ड्राइवर गिरफ्तार

254
Oplus_131072

दुर्ग– जिले के बोरी थाना क्षेत्र के लिटिया-सेमरिया चौकी के हिर्री गांव में चलते ट्रक का पहिया निकल गया। पहिया तेज रफ्तार में बगल से जा रहे किसान से टकराया। जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक हिर्री निवासी बोधन विश्वकर्मा पिता चैतराम विश्वकर्मा (45) अपने खेत पर गया था। करीब सवा 6 बजे पैदल-पैदल घर जाने के लिए निकला। इसी दौरान लोहे का स्क्रैप लोड कर ट्रक सीजी 09 जेई 6561 निकला। ओवर लोड होने से ट्रक का को-ड्राइवर साइड का पीछे का पहिया निकल गया।

ट्रक ड्राइवर ने किसी तरह गाड़ी को काबू किया, लेकिन पहिया निकलकर आगे जा रहे किसान को जा लगा। जिससे बोधन विश्वकर्मा के सिर पर गंभीर चोटें आई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मामले में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। साथ ही मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।