Tuesday, March 10, 2026
Home Breaking Ranveer Singh के घर गूंजी किलकारी, दीपिका पादुकोण ने दिया बेटी को...

Ranveer Singh के घर गूंजी किलकारी, दीपिका पादुकोण ने दिया बेटी को जन्म

198

मुंबई– बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस लंबे समय से स्टार के आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शनिवार को दीपिका को डिलीवरी से पहले मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज दीपिका ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। जैसे ही ये खबर सामने आई उनके परिवार और फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। सभी सोशल मीडिया पर उन्हें नन्हे मेहमान के आने की बधाई दे रहे हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण गणेश चतुर्थी के अगले दिन एक बच्ची के माता-पिता बने। रणवीर और दीपिका का परिवार भी अस्पताल में मौजूद है। इस खास पल से पहले दोनों अपनी लग्जरी कार में मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल पहुंचे। तभी से फैंस कपल के बच्चे की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

डिलीवरी से पहले दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह के साथ 6 सितंबर को मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं थी । दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए। इसका वीडियो भी वायरल हुआ। दोनों ने बच्चे के जन्म से पहले आशीर्वाद लिया और इस जिंदगी बदलने वाले पल की तैयारियां शुरू कर दीं। दोनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आए थे।