Saturday, April 11, 2026
Home उज्जैन 13 सितंबर बाबा महाकाल जी आरती: बाबा महाकालेश्वर जी का विघ्नहर्ता स्वरूप...

13 सितंबर बाबा महाकाल जी आरती: बाबा महाकालेश्वर जी का विघ्नहर्ता स्वरूप में श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

186

The Duniyadari कोरबा :उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भाद्रपद, शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि शुक्रवार को 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया।

भगवान महाकालेश्वर का विघ्नहर्ता स्वरूप में श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल जी को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण। फल और मिष्ठान का भोग लगाया।

अल सुबह भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल की जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर बाबा महाकाल की जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।