Tuesday, September 15, 2026
Home Breaking CG CRIME: क्रिकेट टीम में सलेक्शन कराने के नाम पर ठगी करने...

CG CRIME: क्रिकेट टीम में सलेक्शन कराने के नाम पर ठगी करने वाली युवती पुलिस की गिरफ्त में

239

बिलासपुर– प्रार्थिया राखी खन्ना निवासी वेयर हाउस रोड महामाया विहार थाना सिविल लाइन बिलासपुर द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि इसके पुत्र आकाश खन्ना ने दिसंबर 2021 प्राइम क्रिकेट अकादमी बंगाली काली मंदिर ग्राउंड तोरवा में ज्वाइन किया था.

जिसका कोच सन्नी दुआ था डायरेक्टर अंजुल दुआ और उसका पति सन्नी दुआ के द्वारा बच्चों को नेशनल लेवल पर क्रिकेट टीम में सलेक्शन दिलाने के सुनहरे सपने दिखाकर बच्चों एवं अभिभावकों से नगदी रकम एवं आरोपिया खुशबू सिंह के अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से करीब 70 लख रुपए प्राप्त कर धोखाधड़ी किया गया था .

रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद कर आरोपी सनी दुआ एवं अंजुल दुआ को गिरफ्तार किया गया था आरोपियां खुशबू सिंह प्रकरण में लगातार फरार चल रही थी जिसकी लगातार पता तलाश की जा रही थी कि तोरवा पुलिस को सूचना मिली कि खुशबू सिंह को जरहाभाटा चौक के आस पास देखा गया है सूचना से पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पुजा कुमार को अवगत कराया गया.

जिनके द्वारा तत्काल सूचना को तस्दीक कर तस्दीक करने हेतु मौके पर पहुंचकर आरोपिया को पकड़कर गिरफ्तार करने निर्देश दिए गए जो हमराह स्टाफ मौके पर पहुंचकर खुशबू सिंह को हिरासत में लिया गया जिससे पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपिया के अकाउंट को सीज किया गया है आरोपिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है ।

नाम आरोपिया- खुशबू सिंह पिता प्रदीप सिंह उम्र 27 साल निवासी जरहाभाठा राजीव गांधी चौक के सामने थाना सिविल लाइन बिलासपुर