Monday, October 12, 2026
Home Breaking CG BREAKING : 2 सगी बहनों समेत 3 नाबालिग लड़कियों की तालाब...

CG BREAKING : 2 सगी बहनों समेत 3 नाबालिग लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत

245
Oplus_131072

धमतरी में 2 सगी बहनों समेत 3 नाबालिग लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। तीनों तालाब में नहाने गई थी। तीनों को तालाब से बाहर निकाल अस्पताल भेजा गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।घटना धमतरी जिले के बेलरगांव की है।

तीन नाबालिग लड़कियों की शिनाख्त काजल यादव (15 साल), यामिनी यादव (17 साल) और सेविका कोर्राम (12 साल) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। गांव में तीनों की अर्थी एक साथ निकली।

बताया जा रहा है कि, 12 साल की सेविका कोर्राम गहरे पानी में चली गई थी। बच्ची को डूबते देखकर उसे बचाने गई दोनों बहने यामिनी और काजल भी कूद पड़ी। इसी दौरान रास्ते से आ रहे व्यक्ति ने देखा और परिजन को सूचना दी। सभी तालाब के पास पहुंचे, तीनों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले गए लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।