Friday, March 13, 2026
Home Breaking CG BREAKING : कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

CG BREAKING : कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

141

बिलासपुर– बिलासपुर पुलिस ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रंजन गर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। वह चाकू लेकर घूम रहा था। इससे पहले बुधवार रात को उसने एक आरक्षक पर पिस्तौल तान दी थी, जिसकी शिकायत पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। आरक्षक रवि शर्मा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पदस्थ है।

वह बुधवार को अपने दोस्त की कार छोड़ने गौरेला से बिलासपुर आया था। इस दौरान उसने अपने दोस्त को देवरीखुर्द चौक के पास बुलाया था। उसका इंतजार कर रहा था, तभी देर रात शराब के नशे में धुत्त रंजन गर्ग वहां पहुंचा। इस दौरान उसने आरक्षक को देखकर अपने हाथ में मौजूद पिस्तौल उस पर तान दी।

आरक्षक रवि शर्मा ने इस मामले की शिकायत तोरवा थाने में की है। उसने बताया कि वो चौक पर अपनी गाड़ी के पास खड़ा था। तभी शराब के नशे में हिस्ट्रीशीटर रंजन गर्ग लड़खड़ाते हुए आया।

उसने सिपाही से बोला तू यहां कहां घूम रहा है, जिसके बाद उसने अपने हाथ में रखे पिस्टल तान दी। उसकी हरकतों को देखकर आरक्षक उससे बातचीत करते हुए उलझाए रखा। कुछ देर बाद रंजन गर्ग वहां से चला गया था।