Friday, November 6, 2026
Home Breaking KORBA NEWS : छात्रा को ब्लेड मारने वाले गिरफ्तार

KORBA NEWS : छात्रा को ब्लेड मारने वाले गिरफ्तार

288

The Duniyadari :कोरबा। कोहड़िया निवासी 17 वर्षीय छात्रा पर मंगलवार को बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा ब्लेड से हमला किए जाने के मामले में सीएसईबी पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। छात्रा सुबह 10 बजे आत्मानंद पब्लिक स्कूल जा रही थी, तभी पंप हाऊस कालोनी और पंचवटी के बीच रास्ते में बदमाशों ने उस पर चार बार ब्लेड से हमला किया और फरार हो गए। इस दुस्साहसिक हमले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, और पुलिस भी मामले की गंभीरता को देखते हुए सघन जांच में जुट गई। साइबर सेल से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने पंप हाऊस क्षेत्र में दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इस हमले के पीछे क्या कारण था।