Friday, November 6, 2026
Home कोरबा प्रशासन-किसान आमने-सामने, सड़क निर्माण पर मुआवजा विवाद गहराया

प्रशासन-किसान आमने-सामने, सड़क निर्माण पर मुआवजा विवाद गहराया

217

The Duniyadari:

कोरबा, 17 नवंबर । कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम जुराली में नेशनल हाईवे 130 के सड़क निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। करीब 2 किलोमीटर जमीन अधिग्रहण को लेकर स्थानीय किसानों और प्रशासन के बीच तनातनी का माहौल है।

किसानों ने उचित मुआवजे की मांग को लेकर मामला कोर्ट में दर्ज किया है। दूसरी ओर, प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर तैनात कर दिया है।

कोर्ट के फैसले पर टिकी किसानों की उम्मीद

जुराली के किसानों का कहना है कि उन्हें उनकी जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिला है, जबकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचआई) का दावा है कि मुआवजा कोर्ट के फैसले के आधार पर दिया जाएगा। इस बीच, सड़क निर्माण कार्य जारी रखने के प्रयासों से किसानों में रोष है।