Sunday, March 15, 2026
Home Breaking Election result : फूफा-भतीजे में कौन आगे कौन पीछे, करहल में कड़ा...

Election result : फूफा-भतीजे में कौन आगे कौन पीछे, करहल में कड़ा मुकाबला

101

The Duniyadari: यूपी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद ईवीएम मशीनों के वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। इस बीच रूझान आने शुरू हो गए है। यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। प्रदेश की हॉट सीटों में से एक मैनपुरी जिले की करहल की तो यहां कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा हैं। रुझानों में करहल सीट से सपा उम्मीदवार तेज प्रताप यादव आगे चल रहे हैं। अखिलेश यादव के जीजा और बीजेपी प्रत्याशी अनुजेश यादव पीछे चल रहे हैं। अनुजेश यादव पहले आगे थे, लेकिन फिर वह तेज प्रताप यादव से पीछे रह गए।

यूपी उपचुनाव के लिए 9 सीटों पर हुए मतदान के बाद आज शनिवार को मतगणना हो रही है। वहीं रूझानों में यूपी उपचुनाव का पूरा समीकरण बदलता हुआ नजर आ रहा है। भारतीय जनता पार्टी रूझानों में बढ़त बनाए हुए है। हालांकि अभी वोटों को गिनती जारी है। दोपहर तक तस्वीरें साफ हो जाएंगी।

UP की 9 सीटों का रूझान
कटेहरी से बीजेपी आगे
फूलपुर से बीजेपी आगे
मझवां से बीजेपी आगे
गाजियाबाद से बीजेपी आगे
खैर से बीजेपी आगे
मीरापुर सीट से जयंत चौधरी की पार्टी RLD आगे
करहल से समाजवादी पार्टी आगे
सीसामऊ से समाजवादी पार्टी आगे
कुंदरकी से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

रिजल्ट के पल-पल की अपडेट देखिए सिर्फ The Duniyadari पर
यूपी उपचुनाव के रिजल्ट पर सभी की नजरें टिकी हुई है। 9 विधानसभा सीटों पर कौन बाजी मारेगा, इसका फैसला कुछ ही देर में हो जाएगा। की 9 विधानसभा सीटों का सही, सटीक और सबसे तेज नतीजे देखने के लिए लल्लूराम डॉट कॉम से जुड़े रहिए।