Wednesday, October 28, 2026
Home Uncategorized CG NEWS : महाराष्ट्र से CM विष्णुदेव साय रायपुर लौटे…

CG NEWS : महाराष्ट्र से CM विष्णुदेव साय रायपुर लौटे…

290

The Duniyadari:रायपुर- महाराष्ट्र से सीएम विष्णुदेव साय रायपुर लौट आए है। शाह के दौरे को लेकर माना एयरपोर्ट में कहा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को, 14 दिसंबर को आयोजित पुलिस कलर्स अवार्ड कार्यक्रम एवं बस्तर ओलिंपिक के समापन समारोह के लिए आमंत्रित किया। साथ ही मुंबई में देवेंद्र फडणवीस जी के शपथ ग्रहण समारोह में भी सम्मिलित हुआ।

साथ ही सीएम ने नक्सली हमले में जवान के शहीद होने और भाजपा सरपंच को मारे जाने पर कहा कि मजबूती के साथ लड़ाई लड़ी जा रही है, जिसकी वजह से नक्सलियों में बौखलाहट है।

सरकार के गठन को 13 दिसंबर को एक साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार के गठन को एक साल पूरे होंगे। जो काम जनता के लिए किए हैं, उसकी रिपोर्ट जनता को सौंपेंगे।