Sunday, July 12, 2026
Home देश Accident: चलती बस में ड्राइवर को हार्ट अटैक, कार से टकराई 9...

Accident: चलती बस में ड्राइवर को हार्ट अटैक, कार से टकराई 9 की मौत

509

नवसारी। Navsari Accident: गुजरात के नवसारी बस चलाते समय ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ गया, इससे बस अनियंत्रित हो गई और कार से टकरा गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 28 अन्य घायल हैं। जिस कार से टक्कर हुई, उसमें 8 लोग सवार थे और सभी की मौत हो गई। कुछ बस सवार घायल हुए हैं।

हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर देर रात हुआ। सूचना मिलने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई गई है। बस सूरत से वलसाड जा रही थी।

सभी मृतक कार सवार थे। मृतक कहां के थे और कहां जा रहे थे, इसका पता लगाया जा रहा है। जिस एसयूवी कार से टक्कर हुई, वह पूरी तरह चकनाचूर हो चुकी है। बस को भी नुकसान पहुंचा है। हार्ट अटैक के बाद ड्राइवर जिंदा है और उसका इलाज चल रहा है।