Thursday, March 12, 2026
Home क्राइम Again woman Naked : मणिपुर जैसी घटना बेगूसराय में…नाबालिग चीखती-चिल्लाती रही और...

Again woman Naked : मणिपुर जैसी घटना बेगूसराय में…नाबालिग चीखती-चिल्लाती रही और आरोपी उसे ‘न्यूड’ कर पीटते रहे…VIDEO वायरल होने के बाद हड़कंप

919

बेगूसराय, 22 जुलाई। Again woman Naked : बेगूसराय में तेजी से वायरल हो रहा एक वीडियो एक तरफ जहां गुरु शिक्षा की मर्यादा की पोल खोल रही है तो वही सामाज की संवेदना भी सवालों के घेरे में है. उक्त वीडियो तेघड़ा थाना क्षेत्र की बताया जा रहा है जिसमें एक अधेड़ व्यक्ति एवं एक नाबालिग लड़की को आपत्तिजनक अवस्था में लोगों ने पकड़ लिया. हद तो तब हो गई जब वहां पर मौजूद लोगों ने नाबालिग लड़की एवं अधेड़ को भी नहीं बख्शा एवं उसे पूरी तरह निर्वस्त्र कर दिया तथा दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.

बताया जा रहा है कि आरोपी अधेड़ व्यक्ति पेशे से गायक है तथा इनकी पहचान हरमोनिया मास्टर किशन देव चौरसिया के रूप में की गई है. इनकी पहचान एक संगीत मास्टर के तौर पर भी है और गांव में ही भजन-कीर्तन करने के साथ ही इच्छुक व्यक्तियों को हारमोनियम बजाना भी सिखाते हैं. वहीं नाबालिग लड़की भी स्थानीय बताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि हारमोनियम सिखाने के दौरान ही दोनों में इश्क हो गया एवं देखते ही देखते दोनों में लगातार शारीरिक संबंध भी बनने लगे. लेकिन, एक दिन ग्रामीणों ने उन्हें आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया और फिर दोनों की जमकर पिटाई कर दी. इतना ही नहीं लोगों ने दोनों को अर्धनग्न करके सरेआम दौड़ाया एवं उनकी पिटाई की.

हालांकि, इस वीडियो के सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तेघड़ा डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और उन्हें जांच की जिम्मेवारी दी गई. बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि तस्वीरों में दिख रहे हारमोनियम मास्टर के साथ-साथ जो भी अन्य लोग वहां मौजूद हैं उन सबों को चिन्हित किया जा रहा है एवं उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इस बीच इस मामले को लेकर बिहार में भी राजनीति शुरू हो गई है. भारतीय जनता पार्टी की ओर से इसे महागठबंधन सरकार की नाकामी बताया जा रहा है. भाजपा का कहना है कि बिहार की वर्तमान सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में अक्षम है. इसके साथ ही भाजपा पूछ रही है कि बेगूसराय में महिला को जो नग्न घुमाया गया, क्या इसके विरोध में राहुल गांधी बिहार का दौरा करेंगे?

बेगूसराय में  नाबालिग के साथ अत्याचार मामले में राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने इस मामले में बीजेपी का हाथ बताते हुए महागठबंधन सरकार को बदनाम करने की साजिश बताया है. राजद विधायक ने कहा कि जांच हो तो बीजेपी के लोग शामिल मिलेंगे. बेगूसराय में हुए गोलीकांड में भी बीजेपी का हाथ था. बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं इसलिए ऐसे काम करा रही है.