Thursday, March 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ Announcements Breaking : सभी स्वामी आत्मानंद स्कूलों में सप्ताह में 1 दिन...

Announcements Breaking : सभी स्वामी आत्मानंद स्कूलों में सप्ताह में 1 दिन संस्कृत और राजभाषा की पढ़ाई…ये है बड़ी घोषणाएं

259
गरियाबंद। Announcements Breaking: भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गरियाबंद पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने राजिम विधानसभा के छुरा में कई घोषणाएं की। नयी घोषणा के मुताबिक जहां छुरा में जहां आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल बनेगा, तो वहीं पांडुका को उप तहसील बनाने का भी ऐलान किया गया है। छुरा में जिस्ट्रार कार्यालय और अनुविभाग बनाने की भी घोषणा की गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य (Announcements Breaking) के सभी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में सप्ताह में एक दिन संस्कृत और राज भाषा छत्तीसगढ़ की पढ़ाई होगी। छुरा में आयोजित भेंट-मुलाकात में उन्होंने कहा कि संस्कृत देश की सबसे प्राचीन भाषा है। इस भाषा के महत्व को बचाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार काम कर रही है।

ये है प्रमुख घोषणाएं

छुरा में रजिस्ट्रार कार्यालय की घोषणा। छुरा को अनुविभाग बनाया जाएगा। छुरा में स्थित स्टेडियम में लाईटिंग की व्यवस्था। छुरा में हिन्दी मीडियम स्वामी आत्मानंद स्कूल भवन की घोषणा। छुरा में आईटीआई भवन बनाया (Announcements Breaking) जाएगा। ग्राम पाण्डुका को उप तहसील बनाने की घोषणा। सरगबुंदिया तालाब का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। छुरा के ग्राम पंक्तियां में 33/11 केव्ही उपकेन्द्र का निर्माण। ग्राम पंक्तिया में हाई स्कूल के हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन की घोषणा।