डेस्क। Arjun Tendulkar Viral Video : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में जब से अर्जुन तेंदुलकर ने डेब्यू किया है तब से वे किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया में चर्चा में रहते हैं। कोलकाता के खिलाफ डेब्यू कर चर्चा में आए अर्जुन तेंदुलकर ने हैदराबाद के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार के रुप में अपना पहला विकेट लिया था।
भुवी के इस विकेट के साथ ही मुंबई की जीत तय हुई थी और अर्जुन तेंदुलकर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद अर्जुन तेंदुलकर पर कैमरामैन को गाली देने का आरोप भी लगा था। पंजाब के खिलाफ एक ओवर में 31 रन देने के बाद भी अर्जुन ने सुर्खियां बटोरी थी। अब सोशल मीडिया पर अर्जुन का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर यूजर्स काफी मजे ले रहे हैं।
Original Video pic.twitter.com/oY9LPrUtXj
— Chanakya (@ChanakyaSG) April 26, 2023