Sunday, March 22, 2026
Home देश Assam Rifles:असम राइफल्स जवान ने 6 साथियों पर चलाई गोलियां, फिर खुद...

Assam Rifles:असम राइफल्स जवान ने 6 साथियों पर चलाई गोलियां, फिर खुद को भी उड़ाया, मौत

216

नई दिल्ली/चुराचांदपुर। Assam Rifles: असम राइफल्स के एक जवान ने मणिपुर में अपने छह सहयोगियों पर गोलियां चलाईं और फिर खुद को गोली मार ली। इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुुआ है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

 

 

 

Assam Rifles: मणिपुर में असम राइफल्स के एक जवान ने अपने ही साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग करने के बाद खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस गोलीबारी की घटना में असम राइफल्स के 6 जवान घायल हुए हैं। उन्हें चुराचांदपुर के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

Assam Rifles: घटना के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि इसका मौजूदा जातीय संघर्ष से कोई लेना-देना नहीं है। यह हादसा दक्षिण मणिपुर में म्यांमार सीमा के पास तैनात असम राइफल्स बटालियन में हुई, जो सबसे दूरदराज के इलाकों में से एक है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।