Wednesday, April 15, 2026
Home Breaking Basant Panchami Amrit Snan: बसंत पंचमी पर प्रयागराज महाकुंभ में अमृत स्नान...

Basant Panchami Amrit Snan: बसंत पंचमी पर प्रयागराज महाकुंभ में अमृत स्नान जारी…

159

The Duniyadari: प्रयागराज- बसंत पंचमी के अवसर पर प्रयागराज में जारी महाकुंभ में आज तीसरा अमृत स्नान हो रहा है। मौनी अमावस्या के दिन मची भगदड़ के बाद इस बार व्यवस्था में कोई कमी नहीं है।

अमृत स्नान की शुरुआत में अखाड़ों ने बारी-बारी से स्नान किया। स्नान के बाद संतों ने व्यवस्था को लेकर तारीफ की। एक नागा साधु ने कहा, आज की व्यवस्थाएं पिछले दो अमृत स्नानों से बेहतर थीं। आज का स्नान हम संतों के लिए सबसे बड़ा स्नान था।

किन्नर अखारा की आचार्य लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने कहा, हम सभी इस शुभ दिन पर बहुत खुश हैं। किन्नर अखाड़ा हमेशा से एकजुट था और हम एकजुट रहेंगे।

हेलीकॉप्टर से लगातार भीड़ पर नजर रखी जा रही है। साथ ही पुष्प वर्षा भी की जा रही है। करोड़ों की संख्या में आम श्रद्धालु भी अमृत स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचे हैंअमृत स्नान के बाद पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के स्वामी भावेंद्र गिरि ने कहा, मैं बसंत पंचमी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देता हूं। तीन नदियों का पवित्र संगम है – गंगा, यमुना और सरस्वती… मैंने विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की।

खबर अपडेट हो रही है….