Saturday, March 21, 2026
Home Uncategorized Battle two Factions : धारधार हथियार से हमले कर छात्र नेता को...

Battle two Factions : धारधार हथियार से हमले कर छात्र नेता को किया घायल… पुलिस ने कई को किया गिरफ्तार

491

बिलासपुर। Battle two Factions : देर रात बिलासपुर में जमकर बवाल हुआ है। धारधार हथियार से हमले कर एक छात्र नेता को घायल कर दिया। घायल छात्र नेता को अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र की है।

छात्र नेता भास्कर वर्मा घायल

जानकारी के अनुसार तारबाहर थाना क्षेत्र में कल (शनिवार) देर रात की घटना है। पुराना बस स्टैंड अग्रसेन चौक के बीच स्थित होटल हेवंश पार्क स्थित है। यह होटल सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित है। रात लगभग 1 से 2 के बीच होटल के बार से चकरभाठा निवासी छात्र नेता भास्कर वर्मा घर जाने के लिए बाहर निकला। इस दौरान उसका विवाद दूसरे पक्ष से हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने धारदार हथियार से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। घटना में छात्र नेता भास्कर वर्मा घायल हो गया।

अपोलो किया रेफर

इलाज के लिए सिम्स में भर्ती करवाया गया। यहां पर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अपोलो रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पर वह टीआई मनोज नायक ने देर रात धरपकड़ कर कुछ अरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ कर घटना में शामिल आरोपियों की जानकारी जुटा रही है। मामले में तारबाहर थाना में हत्या के प्रयास का मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

पिछले साल भी चाकूबाजी में एक गुट के युवा की जान चली गई थी जबकि दूसरा नाबालिक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसमें पुलिस ने 10 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वही इस घटना को 26 जनवरी को चकरभाठा थाना क्षेत्र में हुए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की रैली निकालने के दौरान छात्र नेता भास्कर वर्मा की दूसरे पक्ष से झड़प हुई थी।

जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। विवाद में छात्र नेता भास्कर वर्मा दूसरे पक्ष पर भारी पड़ गया था हालांकि पुलिस की मौजूदगी के चलते कोई अप्रिय घटना नहीं हो पाई। माना जा रहा है तब से ही दूसरा गुट बदला लेने की फिराक में था और कल मौका मिलते ही दोनों पक्ष एक बार फिर से आमने-सामने हो गए। पुलिस सीसीटीवी (Battle two Factions) खंगाल कर आरोपियों को तलाश कर रही है।