Sunday, September 27, 2026
Home देश भाजपा का 2 दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आज से.. लोकसभा चुनाव की रणनीति...

भाजपा का 2 दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आज से.. लोकसभा चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन…

331

नई दिल्ली। Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) की तैयारी के लिए भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन (BJP Adhiveshan) की शुरुआत 17 फरवरी से दिल्ली में होगी। भारत मंडपम् में होने जा रहे इस आयोजन की शुरुआत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन के साथ होगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन रविवार को होगा।

लोकसभा चुनाव के ठीक पहले होने जा रहे भाजपा के इस राष्ट्रीय अधिवेशन में मोदी सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धियों के साथ ही अयोध्या स्थित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का मुद्दा छाया रहेगा। इसके अलावा लोकसभा चुनाव में अकेले भाजपा के लिए 370 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। इसे हासिल करने में मोदी सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धियां और खासकर गरीब कल्याण योजनाओं को बूथ स्तर तक ले जाने पर मंथन किया जाएगा।