Tuesday, October 27, 2026
Home क्राइम Blind Murder : एक माह बाद 4 हत्यारों को छत्तीसगढ़ से दबोचा,...

Blind Murder : एक माह बाद 4 हत्यारों को छत्तीसगढ़ से दबोचा, शव नदी में फेंककर हो गए थे फरार

541

शहडोल। Blind Murder : जिले के गोहपारू पुलिस ने अंधेकत्ल का खुलासा कर दिया है। 23 अगस्त को कुंवर सेझा में युवक की लाश मिलने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक राम प्रसाद मिश्रा (उम्र 28 वर्ष) की हत्या कर उसकी लाश को नदी फेंक कर आरोपी फरार हो गए थे। फरारी के दौरान सभी आरोपी छत्तीसगढ़ में मजदूरी कर रहे थे।

गोहपारू थाना प्रभारी समीर वार्ति ने बताया कि, हत्या के मामले में तीरथ सिंह, शिव प्रसाद सिंह, छोटेलाल सिंह, गुड्डा सिंह को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों ने राम प्रसाद के सिर में डंडे से वारकर उसकी हत्या कर दी थी और शव को नदी में फेंक दिया था। आरोपी पकड़े जाने के डर से छत्तीसगढ़ भाग गए थे और वहां मजदूरी कर रहे थे।