Home Blog Page 2467

छत्तीसगढ़ कोविड अपडेट 16 जून: दुर्ग में कोरोना मरीजों की संख्या 100 के पार, 24 घंटे में मिले 505 नए संक्रमित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण लगातार रफ्तार प​कड़ता जा रहा है। शनिवार 16 जून को प्रदेश में कुल 505 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 238 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए हैं।

सबसे ज्यादा 118 मरीज दुर्ग में मिले हैं। दुर्ग प्रदेश का हॉटस्पाट बनता जा रहा है। आज राजधानी रायपुर में 76 व राजनांदगांव में 47 मरीजों की पहचान हुई है। आज किसी मरीज को मौत होने की खबर नहीं है।

देखें जिलों का हाल….

 

 

कैदी से हो गया लड़की को प्यार, जेल में हुई सगाई, साल 2052 में होगा वो रिहा

प्रेम में इंसान को कुछ नहीं दिखता। जो हो रहा होता है वो बस उसे जी रहा होता है। इन दिनों ब्रिटेन की रहने वाली एक 26 साल की लड़की की प्रेम कहानी बड़ी चर्चित है। वो अमेरिका की जेल में बंद एक कैदी को अपना दिल दे बैठी। बीते दिन दोनों की पहली बार मुलाकात हुई। इसके बाद लोगों के सामने उनकी कहानी सामने आई। कुछ तस्वीरें भी उन्होंने शेयर की। जहां ये कपल एक दूसरे को KISS करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने आधिकारिक तौर पर अभी शादी नहीं की है, लेकिन ये दोनों ही लोग एक दूसरे को पति-पत्‍नी मानते हैं।
कहानी बड़ी ही फिल्मी है

ब्रिटेन के एसेक्‍स की रहने वाली नाओमी वाइस 26 साल की हैं। अमेरिकी की मिशीगन जेल में बंद कैदी विक्‍टर ओक्‍वेंडो की उम्र वहीं 31 की है। दोनों की मुलाकात हुई ‘पत्र-मित्र स्‍कीम’ (Pen Pal Scheme) के जरिए हुई थी। दोनों एक दूसरे से दो साल से संपर्क में थे। नाओमी जो हैं, वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। अपनी लाइफ को लेकर वो इसमें खुलकर बातें करती हैं। वह अपने आप को ‘जेल वाइफ’ मानती हैं। कई बातें वो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
वैसे विक्‍टर ने दो लोगों की हत्‍या कर दी थी। इसके कारण वह जेल में बंद हैं। विक्‍टर अपनी सजा के 12 साल जेल में काट चुके हैं। नाओमी बताती हैं कि वो विक्टर के साथ बहुत खुश रहती हैं। वो पूरा समय उनके साथ हंसती हैं और दोनों खाना बनाते हैं और एकदूसरे को खिलाते हैं।

पति ने उन्हें गिफ्ट की तीन अंगूठियां

डेलीमेल की रिपोर्ट की माने तो वो पहली बार मैनचेस्‍टर में मौजूद अपने घर से पहली बार विक्‍टर से मिलने मिशीगन (अमेरिका) सोमवार के दिन गई थी। विक्‍टर ने उन्‍हें इस मौके पर तीन अंगूठियां गिफ्ट की। इसमें सगाई और शादी की अंगूठी है। वो बताती हैं कि वो सिक्योरिटी को पार करती हुई उससे मिलने पहुंची। वो पहली बार उससे मिल रही थी। वो बहुत ही ज्यादा नर्वस हो गई थी। उनका पूरा शरीर हिल रहा था।

इस टाइम हो सकते हैं रिहा

विक्‍टर को साल 2034 में पैरोल मिलने की संभावना है। अपने अपराध के लिए 2052 तक उन्हें जेल में रहना भी पड़ सकता है। नाओमी ने विक्‍टर को जल्‍द रिहा कराने के लिए एक पेटिशन शुरू कर चुकी हैं। अब तक 26 हजार से ज्‍यादा लोग इसपर हस्‍ताक्षर कर चुके हैं।

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया डीडीएम पब्लिक स्कूल के नवीनकृत किड्जी भवन का शुभारंभ

कोरबा। डीडीएम पब्लिक स्कूल के नवीनकृत किड्जी भवन का भव्य शुभारंभ भव्य राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के हाथों हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी मौजूद रहे।

अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ से एवं बैच लगाकर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छाया चित्र के सामने अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र – छात्राओं द्वारा गणेश वंदना की नृत्यात्मक प्रस्तुति दी गई।

किड्जी भवन का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने विद्यालय के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय परिवार को अपनी शुभेच्छा प्रेषित की। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रत्येक छात्र को 5-5 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप शामिल महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि डीडीएम पब्लिक स्कूल कोरबा शहर में एक प्रतिष्ठित संस्था है। शिक्षा के क्षेत्र में इस संस्था के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। वहीं विशिष्ट अतिथि निगम सभापति श्याम सुंदर सोनी ने भी अपने विचार से अवगत कराया और डीडीएम परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएँ दी।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमेन केएन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा शरीर की जिस तरह सफल और सुखी जीवन प्राप्त करने के लिए स्वस्थ आवश्यकता होती है, उसी तरह शिक्षा शानदार और बेहतर जीवन जीने के लिए आवश्यक है। अच्छी शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास करके शारीरिक और मानसिक मानक प्रदान करती है।

इस अवसर प्राचार्य एपी सिंह ने विद्यालय की प्रगति पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि अच्छी शिक्षा की प्रकृति रचनात्मक होती है जो हमेशा के लिए हमारे भविष्य का निर्माण करती है। शिक्षा एक व्यक्ति के लिए आन्तरिक और बाह्य ताकत प्रदान करने का सबसे महत्वपूर्ण यंत्र है।

डीडीएम पब्लिक स्कूल के शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए प्राचार्य एपी सिंह ने बताया कि 2006 से संचालित किड्जी एक मात्र प्ले स्कूल था। विगत 16 वर्षों से किड्जी का संचालन निर्वाध गति से चल रहा है नौनिहालों की शिक्षा का शुभारंभ घरेलू परिवेश में करने के लिए विद्यालय परिवार कृत संकल्पित है। डीडीएम पब्लिक स्कूल कोरबा में जी नेटवर्क द्वारा संचालित किड्जी नगर का प्रथम प्रतिष्ठत पूर्व प्राथमिक शिक्षण संस्था रहा है, जो पूर्व प्राथमिक शिक्षा में उच्च मापदण्डों को स्थापित करने में सफल रहा है।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। आभार प्रदर्शन प्रीति मित्तर द्वारा किया गया । कार्यक्रम का संचालन अर्चना सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डीडीएम परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

देखें वीडियो…

 

ब्रेकिंग: जगदीप धनखड़ होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार,

नई दिल्ली। Vice-Presidential Election 2022:  Jagdeep Dhankhar will be NDA’s Vice Presidential candidate
! एनडीए ने उप राष्ट्रपति पद के लिए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

Vice-Presidential Election 2022:  Jagdeep Dhankhar will be NDA’s Vice Presidential candidate
! बता दें कि आज दिल्ली में बीजेपी के संसदीय बोर्ड की बैठक में पीएम मोदी (PM Modi), केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah), नितिन गडकरी (Nitin Gadkari), राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष (BL Santosh) और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) मौजूदी में ये फैसला लिया गया।

Vice-Presidential Election 2022:  Jagdeep Dhankhar will be NDA’s Vice Presidential candidate
! जल्द ही इस बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी बीजेपी सांसद को दी जाएगी।

CG BIG BREAKING: टीएस सिंहदेव ने पद से दिया इस्तीफा…पढ़े क्या है मामला…

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने शनिवार को पंचायत विभाग के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में भुचाल आ गया है। सिंहदेव अपने प्रभार वाले बाकी विभागों में कैबिनेट मंत्री के रूप में बने रहेंगे।

बात दें कि त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव के पास पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीससूत्रीय, वाणिज्यिक कर (जीएसटी) का प्रभार था. मंत्री ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफा सौंप दिया है।

KORBA: युवा नेता का फांसी के फंदे पर झूलता मिला शव… हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…

कोरबा। रामपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले सी.एस.ई.बी. कॉलोनी क्वार्टर में युवा नेता का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

 

बता दें कि उस सी.एस.ई.बी. कालोनी में उस समय सनसनी फैल गई जब युवा नेता अखिलेश सिंह की फांसी पर झूलने की खबर आम हुई। जानकारी के मुताबिक आज अखिलेश सिंह ठाकुर ने घर के पंखे में कपड़े के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बहरहाल घटना की सूचना के बाद रामपुर पुलिस  मौके पर पहुंचकर एक सुसाइड नोट जब्त किया है और शव को पंचनामा कर पोस्टमार्डम के लिए भेजा है। सुसाइड नोट मिलते करते ही पुलिस जांच में जुट गई है।

जांजगीर-चांपा जिले में बन सकता है प्रदेश का सबसे अच्छा गौठान…गौठानों को सक्रिय करते हुए गोबर की नियमित खरीदी के दिए निर्देश…

जांजगीर-चांपा ।मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार प्रदीप शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गोधन न्याय योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जांजगीर जिले में गौठानों को और बेहतर बनाने तथा नियमित गोबर खरीदी की जरूरत है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुसार ग्रामीणों के जीवन स्तर को संवारने और गांव में ही आजीविका का साधन विकसित करते हुए रोजगार उपलब्ध कराने में आप सभी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसके लिए अधिकारियों को भी सक्रिय होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी गौठानों में गोबर खरीदी करने और गायों की संख्या के अनुसार गोबर खरीदी की मात्रा बढ़ाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए और यह भी कहा कि जिले में विकास की बहुत संभावनाएं हैं, आप सभी के प्रयास से यहाँ प्रदेश का सबसे अच्छा गौठान भी बन सकता है।
मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार श्री शर्मा ने गौठानों को बेहतर बनाने और गोबर की खरीदी को बढ़ाने के लिए बेसलाइन बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सचिव को निर्देशित करे कि वे घर-घर जाकर गायों की संख्या को एप्लीकेशन में दर्ज करें। हर गांव में नोडल अधिकारी बनाकर कार्य किया जाए। 20 जुलाई तक रोका-छेका करें, फिर गोबर की खरीद प्रारंभ करे। सरकार की मंशा है कि छोटे किसानों और पशुपालकों को लाभान्वित करते हुए आर्थिक स्तर सुधारना है। इसलिए इनके हित में कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गौठान समिति का अध्यक्ष उन्हें बनाए, जिन्हें कार्य करने में रूचि हो और जिनकी बात गांव के लोग सुनते हो। सरकार ग्रामीणों को पैसा देना चाहती है। रोजगार के साधन विकसित करना चाहती है। उपकरण मुहैया कराना चाहती है। ऐसे में अधिकारियों का कर्तव्य बनता है कि सरकार की इस महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजना को सफल बनाने की दिशा में कार्य करें। श्री शर्मा ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने मेें गौठानोें की अहम भूमिका है। इसलिए जिले के सबसे बड़े गांव को चिन्हित कर स्कील मैंपिंग करें। उन्होंने कहा कि सबसे अच्छा गौठान बनायेंगे तो देशभर से लोग देखने आयेंगे। उन्होंने ग्राम गौठान समिति की ट्रेनिंग करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने इस योजना को राज्य सरकार की सबसे महत्वकांक्षी योजना बताते हुए कहा कि जो भी गौठान है, वह सक्रिय होनी चाहिए। गौठानों में गायें नियमित आनी चाहिए। गोबर खरीदी नियमित होनी चाहिए। गौठानों में आजीविका के साधन विकसित हो। कलेक्टर ने कहा कि गोधन न्याय योजना माननीय मुख्यमंत्री जी की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाली योजना है, जांजगीर-चांपा कृषि प्रधान जिला है। हम सभी मिलकर जिले में आदर्श गौठान बना सके, इस दिशा में कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारे जिले के गौठान संसाधनयुक्त है, अब बस कार्य करने की आवश्यकता है। यदि हम अच्छा काम करेंगे तो इस जिले में प्रदेश का सबसे बढ़िया और अच्छा गौठान बन पायेगा। बैठक में जिला पंचायत सीइओ श्रीमती फरिहा आलम सिद्धकी, डीएफओ श्री सौरभ सिह ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

*मास्टर ट्रेनर्स को दिए आवश्यक निर्देश*
मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने जिला पंचायत सभाकक्ष में ग्राम गौठान समिति के एन.जी.ओ. के मास्टर ट्रेनर्स को संबोधित करते हुए कहा कि गांव का भ्रमण कर गौठान समिति को प्रशिक्षित करें। उन्होंने कहा कि यदि बेहतर कार्य करने वाले एनजीओ ग्रामीण औद्योगिक पार्क में कोई मशीन लगाना चाहते हैं तो सरकार द्वारा मदद का प्रावधान है। इसके माध्यम से स्व-सहायता समूह को आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के साथ बेहतर तालमेल एवं समन्वय बनाकर गौठानों को ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए। श्री शर्मा ने एनजीओ को 10 किमी के दायरे में कार्य करने और शासकीय अधिकारियों को गंभीरता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामकुमार साहू, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती फरिहा आलम सिद्दीकी सहित अन्य अधिकारी एवं एनजीओ के सदस्य उपस्थित थे।

NEWS PORTAL के आए अच्छे दिन…अब नई नीति के तहत होगा रजिस्ट्रेशन, सरकार का प्रयास वेबपोर्टल को संजीवनी देने वाला…

नई दिल्ली : डिजिटल इंडिया के बड़ते ग्राफ के साथ ही मोदी सरकार ने न्यूज पोर्टल के अच्छे दिन लाने की तैयारी की है। अब अखबारों और इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ-साथ वेब पोर्टल को भी सरकारी विज्ञापन मिलेंगे। इसके लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय( इंडियन इंफार्मेशन एंड बाडकास्टिंग मिनिस्ट्री) ने गाइडलाइंस भी जारी कर दी है।

डिजिटल मीडिया (Digital Media) को नियंत्रित करने व अखबार के बराबर मानने के लिए अब केंद्र सरकार एक बिल भी लेकर आ रही है। वहीं इस बिल को कानूनी मान्यता मिलने के बाद अब न्यूज पोर्टल (News Portal) को भी अखबारों की ही तरह अपना पंजीकरण कराना आवश्यक हो जाएगा। बता दें कि, अभी तक यह नियम सिर्फ समाचार पत्रों पर ही लागू है।
वेब मीडिया की बढ़ती ताकत और प्रसार के मद्देनजर सरकार की ओर से लिए गए इस फैसले से दोनों पक्षों को लाभ होगा। एक तो सरकारी विज्ञापनों से न्यूज पोर्टल की माली हालत अच्छी होगी, वहीं आनलाइन उपलब्ध करोड़ों यूजर्स तक सरकार आसानी से अपनी बात पहुंचा सकेगी। सरकारी रीति-नीति के प्रचार-प्रसार में सहूलियत होगी।

आ रहा है नया विधेयक

गौतरलब है कि अब केंद्र सरकार, 155 साल पुराने प्रेस एंड रजिस्ट्रेशन ऑफ बुक्स एक्ट को पूरी तरह से खत्म करने जा रही है। इसके स्थान पर अब ‘प्रेस एंड रजिस्ट्रेशन ऑफ पीरियोडिकल बिल’ लाया जा रहा है। इस बिल में समाचार पत्रों के लिए नई व आसान पंजीकरण व्यवस्था होगी, वहीं इसके तहत अब डिजिटल मीडिया को भी लाने की तैयारी जोर शोर से चल रही है। ऐसी भी खबर है कि केंद्र सरकार इसी मानसून सत्र के दौरान ही इस बिल को सदन में पेश कर सकती है।
तीन श्रेणी में होगी समीक्षा, मंत्रालय करेगा न्यूजपोर्टल को सूचीबद्ध
मंत्रालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक मानकों पर खरे उतरने वाले और विश्वसनीय खबरों वाले पोर्टल-वेबसाइट को सरकार सूचीबद्ध करेगी। यह काम सरकारी एजेंसी डीएवीपी करेगी। इन्हीं वेबपोर्टल को विज्ञापन मिल सकेगा। दरअसल वेबपोर्टल की संख्या हजारों की तादाद में हैं, जिसमें तमाम फर्जी ढंग से चल रहे हैं। बेसिर-पैर की खबरें प्रसारित करते हैं। उनके गिने-चुने यूजर ही हैं। इस नाते सरकार ने अधिक प्रसार संख्या वाले न्यूज पोर्टल्स की ही सूची बनाने की तैयारी शुरू की है। मंत्रालय ने यूजर डेटा के आधार पर तीन कटेगरी में पोर्टल-वेबसाइट्स को बांटेगा। उदाहरण के तौर पर अगर पोर्टल पर छह लाख यूजर प्रति महीने आ रहे हैं तो उसे ए ग्रेड में, तीन से छह लाख संख्या है तो बी ग्रेड और 50 हजार से तीन लाख हैं तो सी ग्रेड में रखा जाएगा। ऊंचे ग्रेड का विज्ञापन रेट ज्यादा होगा।

न्यूज पोर्टल का संचालन कंपनी की तरह करना होगा

मंत्रालय के मुताबिक उन्हीं वेबपोर्टल को सरकारी विज्ञापन मिलेगा, जिनका संचालन व्यक्तिगत नहीं बल्कि संस्थागत यानी कारपोरेट तरीके से होता है। इनका पंजीकरण भी कंपनी नियमों के तहत जरूरी होगा।

KORBA: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का प्रदेशव्यापी हड़ताल.. सरकारी काम पर पड़ सकता है बुरा असर…

कोरबा। अधिकारी कमर्चारी फेडरेशन ने अब  महंगाई भत्ता सहित तीन सूत्रीय मांगो को लेकर हड़ताल में जाने की चेतावनी दी है। सरकारी कर्मचारी 25 जुलाई से 29 जुलाई तक कलम बंद आंदोलन करेंगे। इससे सरकारी विभागों के काम तो प्रभावित होंगे ही साथ में स्कूल टीचर भी 5 दिनों तक स्कूल नहीं जाएंगे। स्कूलों में लाखों बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी।कर्मचारियों का दावा हैं कि 75 संगठनों के कर्मचारियों ने इस आंदोलन का समर्थन किया है।

 

उक्त बातें आज पंचवटी विश्राम गृह में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि के केंद्र सरकार 34 प्रतिशत भत्ता दे रही है और राज्य सरकार सिर्फ 22 प्रतिशत। अपने अधिकार के लिए कई बार आंदोलन के माध्यम से सरकार को अवगत कराया गया है, लेकिन इसका नतीजा सिफर रहा है। अब प्रदेश भर के सभी फेडरेशन के बैनर तले एक फिर अपने हक के लिए आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता व गृह भाड़ा भत्ता के साथ ही स्थानांतरण के लिए मंत्रिमंडलीय उप समिति के गठन के विरोध में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन हड़ताल करेगा। 25 से 29 जुलाई तक घोषित हड़ताल में प्रदेश के शिक्षक भी सहभागिता निभा रहे है, जिसके चलते स्कूलों में भी ताले लटकेंगे। 23 औऱ 24 जुलाई को शनिवार के अवकाश के बाद 30 व 31 जुलाई को फिर से शनिवार व रविवार का अवकाश पड़ने के कारण लगातार 9 दिनों तक शासकीय कार्य प्रभावित होंगे। ऐसे में आने वाले दिनों में आम आदमी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।मांग की जा रही है कि कैबिनेट की बैठक में विधायकों के वेतन भत्ते तो बढ़ाये गए पर कर्मचारियों अधिकारियों के वेतन भत्ते नही बढ़ाये गए हैं। जिससे आक्रोशित होकर केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता व गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर प्रदेश के सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।

रहन दे बिनोद देखा नहीं जाएगा तुझसे’, ललित मोदी-सुष्मिता सेन की फोटो पर लोगों ने किए ये कमेंट्स

आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी फिर खबरों में हैं. वह बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं. इसकी जानकारी खुद ललित मोदी ने ट्वीट कर दी है. साल 2010 में ललित मोदी भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद लंदन भाग गए थे. जैसे ही उन्होंने यह ट्वीट किया, वह ट्विटर पर ट्रेंड होने लगे. ललित मोदी ने ट्वीट में लिखा, ‘शादी नहीं की है. बस एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. वो भी एक दिन होगा.’ हालांकि पहले ललित मोदी ने सुष्मिता के साथ शादी रचाने की बात कही थी. लेकिन बाद में एक ट्वीट कर इस पर सफाई भी दी. पहले की पोस्ट में ललित ने लिखा था कि वह ग्लोबल टूर के बाद लंदन लौट आए हैं. परिवार के साथ मालदीव और सर्दीनिया गए थे. मेरी बेटर हाफ सुष्मिता सेन. आखिरकार नई जिंदगी के लिए नई शुरुआत.

 

https://twitter.com/LalitKModi/status/1547595996363780096?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1547595996363780096%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Foff-beat%2Fformer-ipl-commissioner-lalit-modi-bollywood-actress-sushmita-sen-dating-marriage-know-users-reactions%2F1257974

यूजर्स ने की कमेंट्स की बौछार

ललित मोदी के इस ट्वीट के बाद तो यूजर्स ने कमेंट्स की बौछार कर दी. एक यूजर जुबैर हयात ने वेब सीरीज पंचायत का एक मीम शेयर किया, जिस पर लिखा था, ‘रहन दे बिनोद मत देख देखा नहीं जाएगा तुझसे.’ एक यूजर बनारस वाली ने लिखा, ‘अमीर लोग भावनाओं में बह जाते हैं.’ प्रियवंदा ने फिल्म पीके के एक सीन का मीम शेयर किया, जिस पर लिखा था, ‘ई गोले मा अब नहीं रहना’. वहीं एक यूजर ने लिखा- क्या इंडिया नहीं आओगे. जबकि एक यूजर ने अक्षय कुमार की मूवी का मीम्स शेयर करते हुए मौज ली. कुछ यूजर्स ने ललित मोदी को नई शुरुआत के लिए भी बधाई दी.