Home Blog Page 2466

KORBA: चन्द्रा समाज ने किया पौधरोपण… मैग्जीन के पास लगाए 700 पौधे…

कोरबा। चन्द्रा समाज दीपका गेवरा की ओर से मैग्जीन के समीप 700 पौधे लगाए ।समाज के प्रबुद्ध ब्यक्तियो ने पौध रोपण कर पर्यवरण को बचाने की अपील की। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के पर्यावरण मंच के अखिल भारतीय प्रभारी लक्ष्मण चन्द्रा ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण को रोकना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अधिक अधिक पौधे लागकर पर्यारण को बचाया जा सकता है। वन विभाग के रेंजर रवि चन्द्रा ने कहा कि ऐसे कार्य चन्द्रा समाज के द्वारा होते रहेंगे। समाज के सभी लोगो ने पर्यावरण बचाने एवं वृक्ष लगाने, संरक्षण का संकल्प लिया।

बता दें कि आज चन्द्रा समाज गेवरा-दीपका के द्वारा गेवरा क्षेत्र के मैग्जिन के पास वृहद रुप से वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया, कार्यक्रम में समाज के काफी संख्या में लोगों ने परिवार सहित हिस्सा लिया।इस कार्यक्रम में लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण के महत्व को बताया गया। आज पर्यावरण का असंतुलन वृक्षों की कटाई से ही ज्यादा हो रहा है अतः सभी से आग्रह किया गया कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर इसका संरक्षण करें। कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि भारत सरकार एक बार उपयोग में आने वाले प्लास्टिक के उपयोग पर एक जुलाई 2022 से प्रतिबंध लगा दिया है अतः अब उक्त प्रकार के प्लास्टिक के समान का उपयोग न कर पर्यावरण को प्रदुषित होने से बचाने के लिए अपना योगदान अवश्य करें।

वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में वन विभाग के रेंजर रवि चन्द्रा, भारतीय मजदूर संघ के पर्यावरण मंच के अखिल भारतीय प्रभारी लक्ष्मण चन्द्रा, समाज के क्षेत्रीय उपाध्याय जिवराखन सिंह चन्द्रा, चन्द्रा समाज गेवरा-दीपका के अध्यक्ष रामकुमार चन्द्रा, लोकेश्वर प्रसाद चन्द्रा, सीताराम चन्द्राकर, गंगाधर सिंह चन्द्रा, रमेश चन्द्रा, निर्मल प्रसाद चन्द्रा, रामचन्द्र चन्द्रा, डा. अमरनाथ चन्द्रा, डा. सीता चन्द्रा, श्रीमती विमला चन्द्रा, श्रीमती सुषमा चन्द्राकर, श्रीमती लता चन्द्रा, श्रीमती सावित्री चन्द्रा सहित काफी संख्या में चन्द्रा समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। अत में कार्यक्रम में शामिल होने पर वन विभाग के रेंजर रवि चन्द्रा जी ने सभी का आभार व्यक्त कर सभी से अपील की कि पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान अवश्य करें।

KORBA: चन्द्रा समाज ने किया पौधरोपण… मैग्जीन के पास लगाए 700 पौधे…

कोरबा। चन्द्रा समाज दीपका गेवरा की ओर से मैग्जीन के समीप 700 पौधे लगाए ।समाज के प्रबुद्ध ब्यक्तियो ने पौध रोपण कर पर्यवरण को बचाने की अपील की। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के पर्यावरण मंच के अखिल भारतीय प्रभारी लक्ष्मण चन्द्रा ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण को रोकना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अधिक अधिक पौधे लागकर पर्यारण को बचाया जा सकता है। वन विभाग के रेंजर रवि चन्द्रा ने कहा कि ऐसे कार्य चन्द्रा समाज के द्वारा होते रहेंगे। समाज के सभी लोगो ने पर्यावरण बचाने एवं वृक्ष लगाने, संरक्षण का संकल्प लिया।

बता दें कि आज चन्द्रा समाज गेवरा-दीपका के द्वारा गेवरा क्षेत्र के मैग्जिन के पास वृहद रुप से वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया, कार्यक्रम में समाज के काफी संख्या में लोगों ने परिवार सहित हिस्सा लिया।इस कार्यक्रम में लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण के महत्व को बताया गया। आज पर्यावरण का असंतुलन वृक्षों की कटाई से ही ज्यादा हो रहा है अतः सभी से आग्रह किया गया कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर इसका संरक्षण करें।

कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि भारत सरकार एक बार उपयोग में आने वाले प्लास्टिक के उपयोग पर एक जुलाई 2022 से प्रतिबंध लगा दिया है अतः अब उक्त प्रकार के प्लास्टिक के समान का उपयोग न कर पर्यावरण को प्रदुषित होने से बचाने के लिए अपना योगदान अवश्य करें। वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में वन विभाग के रेंजर रवि चन्द्रा, भारतीय मजदूर संघ के पर्यावरण मंच के अखिल भारतीय प्रभारी लक्ष्मण चन्द्रा, समाज के क्षेत्रीय उपाध्याय जिवराखन सिंह चन्द्रा, चन्द्रा समाज गेवरा-दीपका के अध्यक्ष श्री रामकुमार चन्द्रा, लोकेश्वर प्रसाद चन्द्रा, सीताराम चन्द्राकर, गंगाधर सिंह चन्द्रा, रमेश चन्द्रा, निर्मल प्रसाद चन्द्रा, रामचन्द्र चन्द्रा, डा. अमरनाथ चन्द्रा, डा. सीता चन्द्रा, श्रीमती विमला चन्द्रा, श्रीमती सुषमा चन्द्राकर, श्रीमती लता चन्द्रा, श्रीमती सावित्री चन्द्रा सहित काफी संख्या में चन्द्रा समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। अत में कार्यक्रम में शामिल होने पर वन विभाग के रेंजर रवि चन्द्रा जी ने सभी का आभार व्यक्त कर सभी से अपील की कि पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान अवश्य करें।

पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले अधिकारी के घर से मिला नोटों का भंडार, CBI ने मारा छापा

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्रालय के एक अधिकारी के घर से सीबीआई को 1.86 करोड़ रुपये की नकदी मिली है. सीबीआई अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. खास बात यह है कि आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तटम में उन पर रिश्वत लेने का एक मामला भी दर्ज किया गया है. सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पौधा संरक्षण अधिकारी पद्मम सिंह के साथ एक्जिम लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक अथी बुल्ली रेड्डी उर्फ ​​मुरली को 6,000 रुपये के रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है.
सीबीआई के अनुसार आरोपी अधिकारी कीटनाशक छिड़काव करने वाले और शिपिंग एजेंट से सामानों के निर्यात के लिए ‘फाइटोसैनिटरी’ प्रमाणपत्र जारी करने और आयातित खेप को आगे जाने देने के आदेश के लिए रिश्वत ले रहे थे. यह भी आरोप है कि आरोपी अधिकारी सिंह ने विशाखापत्तनम स्थित एक निजी कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक (रेड्डी) से एक लंबित आवेदन को मंजूरी देने और कृषि सामग्री के आयात या निर्यात की खेप जारी करने के लिए सीमा शुल्क को एक अनुकूल प्रमाण पत्र जारी करने के लिए रिश्वत की मांग की थी.

अब इस राज्य में कांग्रेस पर गहराया संकट! सामने आई CM और मंत्री के बीच की दरार

रायपुर।छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. शनिवार को खबर आई कि छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री टी एस सिंहदेव ने पंचायत और ग्रामीण विभाग से इस्तीफा दे दिया है. अब इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया सामने आई है. सीएम बघेल ने कहा है कि उन्हें अभी तक मंत्री टी एस सिंहदेव का पंचायत विभाग से इस्तीफा नहीं मिला है और उन्हें इस्तीफा देने के उनके फैसले की जानकारी मीडिया से मिली है.

स्वास्थ्य मंत्री के पद पर बने रहेंगे

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस में बघेल और सिंहदेव के बीच खींचतान चल रही है तथा सिंहदेव ने शनिवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफा दे दिया. वो स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और जीएसटी विभागों के मंत्री बने रहेंगे.

मीडिया के जरिए मिली जानकारी- CM बघेल

इस घटनाक्रम के बारे में पूछे जाने पर बघेल ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें मंत्री के कदम के बारे में मीडिया के जरिए पता चला और इस्तीफा मिलने के बाद ही वह इस पर विचार करेंगे. मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, ‘मैंने उनसे बात नहीं की है. मैंने उन्हें बीती रात फोन करने की कोशिश की थी, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया.’

विधायक दल की बैठक बुलाई

बघेल ने रविवार शाम सात बजे राज्य विधायक दल की बैठक बुलाई है, जो मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर होगी. इसमें 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव और 20 जुलाई से शुरू हो रहे राज्य विधानसभा के मानसून सत्र पर चर्चा की जाएगी. यहां पार्टी के एक नेता ने बताया कि सिंहदेव के एक विभाग से इस्तीफा देने के बाद की राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा की जाएगी.

मंत्री सिंहदेव ने इस्तीफे में किया ये दावा

सिंहदेव ने मुख्यमंत्री को लिखे अपने इस्तीफे में दावा किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बेघर लोगों के लिए एक भी मकान नहीं बनाया गया और ‘बार-बार अनुरोध’ के बावजूद निधि आवंटित नहीं की गई.

युवक ने जैसे ही छीना महिला का मोबाइल, वैसे ही पकड़कर कर दी धुलाई, फिर क्या भीड़ ने भी कर दिया दे-दनादन-दे

सोनीपत। सोनीपत से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जहां एक युवक को सड़क पर पूरी भीड़ पीट रही है। इस युवक ने रास्ते से एक महिला का फोन छीना (Viral Video) था। जिसके बाद युवक महिला ने युवक को धर दबोचा। महिला काफी समय तक युवको पीटा।

लेकिन कुछ ही देर बाद वहां के लोगों नें भी युवक को रोड़ पर लेटाकर जमकर पिटाई कर दी। युवक पर भीड़ ने जमकर लात-घूसे बरसाए। मोबाइल छीनने वाले युवक (Viral Video) के साथ उसका एक और साथी था। जिसके बाद दूसरा साथी तो फरार हो गया।

लेकिन ये युवक पकड़ में आ गया। जिसके बाद लोगों ने पकड़कर इसकी जमकर धुनाई कर दी। जिसेक बाद दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सोनीपत के गांव बढ़ मलिक में पीड़ित महिला एक फैक्ट्री में काम करती है। शाम को छुट्‌टी के बाद पैदल ही घर के लिए निकली थी। इसी बीच उसके पास कंपनी के मैनेजर का फोन आ गया।

वह फोन पर बात कर ही रही थी कि एक स्कूटी पर सवार दो युवक आए और एक ने झपटा मार कर सोनिया से मोबाइल फोन छीन लिया। दोनों भागे तो महिला ने शोर मचाया। पास में ही सब्जी मार्केट लगी थी।

फोन छीन कर भाग रहे दोनों युवकों को लोगों ने बीसवां मिल- जठेड़ी रोड पर घेर लिया। मौका देखकर एक युवक भाग गया, लेकिन रिंकू निवासी खेवड़ा को लोगों ने पकड़ लिया। सोनिया भी वहां पहुंची। तलाशी में युवक ये उसका फोन बरामद हो गया।

सिंहदेव के इस्तीफे पर CM भूपेश ने तोड़ी चुप्पी, कहा.उनका पत्र अब तक नहीं मिला, हमारे बीच तालमेल है, चर्चा कर लेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ वरिष्ठ विधायक टीएस सिंहदेव के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। मुख्यमंत्री ने रायपुर में कहा, “उन्हें मीडिया के माध्यम से इसकी सूचना मिली है। अभी तक उन्हें पत्र नहीं मिला है। उनके पास पत्र आएगा तो परीक्षण करा लेंगे।’

मुख्यमंत्री रविवार को रायपुर के इनडोर स्टेडियम में आयोजित जैन संतों के चातुर्मास कार्यक्रम में शामिल हाेने पहुंचे थे। वहां पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा, “कल उन्होंने फोन लगाया था, लेकिन फोन लग नहीं पाया। हमारे बीच सब तालमेल है। हम इस संबंध में चर्चा कर लेंगे।

बता दें कि रविवार शाम मुख्यमंत्री निवास में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होनी है। इसमें राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के लिए विधायकों को प्रशिक्षण दिया जाना है। इस बैठक में भी सिंहदेव के इस्तीफे की परिस्थितियों पर चर्चा की संभावना बन रही है।

सिंहदेव ने शनिवार शाम की थी घोषणा

मंत्री टीएस सिंहदेव ने शनिवार शाम को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफे की घोषणा की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चार पेज का एक पत्र लिखा है। इसमें विभाग में लगातार दखलअंदाजी और उनके प्रस्तावों पर काम नहीं होने की गंभीर शिकायतें हैं। इस पत्र के बाद प्रदेश की राजनीति में तूफान आया हुआ है।

संगठन ने साध ली है चुप्पी

इस मुद्दे पर कांग्रेस संगठन ने पूरी तरह से चुप्पी साध ली है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा, वे इस मामले पर कोई बात नहीं करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने फोन तक बंद कर लिया। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, पत्र अभी तक मिला नहीं है। उसके मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

मध्य प्रदेश नगर निकाय चुनाव लाइव: सिंगरौली में AAP की धमाकेदार एंट्री, 21 वार्ड में बढ़त, BJP-कांग्रेस को छोड़ा पीछे

भोपाल/ सिंगरौली। मध्य प्रदेश नगर निकाय चुनाव में सिंगरौली में आम आदमी पार्टी (आप) ने धमाकेदार एंट्री की है। सिंगरौली में आप ने कांग्रेस और बीजेपी को तगड़ा झटका देते हुए 21 वार्ड में बढ़त हासिल कर ली है। यहां भाजपा दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी जहां एक बार फिर बढ़त हासिल किए हुए है तो कांग्रेस प्रदर्शन में सुधार करती दिख रही है।

सिंगरौली के 45 वार्ड के रुझान अब तक सामने आए हैं। भाजपा 09 सीटों पर आगे चल रही है तो कांग्रेस को 06 वार्ड में बढत हासिल है। वहीं आम आदमी पार्टी ने सभी को चौंकाते हुए करीब 17 वार्ड में बढ़त हासिल कर ली है, कुछ पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं। वहीं, मेयर पद पर भी पार्टी की प्रत्याशी रानी अग्रवाल लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। उधर, ओरछा नगर परिषद के वार्ड नंबर 3 में भी आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी गीता कुशवाहा ने जीत हासिल की है।

0.दूसरे राउंड की काउंटिंग

AAP-रानी अग्रवाल-13568
बीजेपी-चंद्रप्रताप-10334
कांग्रेस- अरविंद सिंह-10307

0.133 नगरीय निकाय में चल रही है काउंटिंग

बता दें कि मध्य प्रदेश में भोपाल और इंदौर नगर निगम सहित प्रथम चरण में हुए 44 जिलों के 133 नगर निकाय के चुनाव के लिए मतगणना सुबह 9 बजे से हो रही है।

6 जुलाई को पहले फेज में 11 नगर निगम, 36 नगरपालिका परिषद और 86 नगर परिषद में मतदान हुआ था। दूसरे फेज में 13 जुलाई को प्रदेश के पांच नगर निगम सहित जिन 214 नगर निकायों में मतदान हुआ था, वहां 20 जुलाई को सुबह 9 बजे से मतगणना होगी।

सीजी ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री निवास में कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक आज, पंचायत मंत्री सिंहदेव के इस्तीफे सहित इन मुद्दे पर होगी चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में रविवार शाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। बैठक में मंत्री टीएस सिंहदेव के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफा देने के बाद उपजे राजनीतिक हालात पर भी चर्चा हो सकती है।

कांग्रेस के ​वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि आज शाम सात बजे मुख्यमंत्री निवास पर होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले मतदान और 20 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र को लेकर चर्चा होगी।

बताया जा रहा है कि बैठक में मंत्री टीएस सिंहदेव के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफा देने के बाद उपजे राजनीतिक हालात पर भी चर्चा हो सकती है।

बता दें कि शनिवार को राज्य में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मंत्री टीएस सिंहदेव ने पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, सिंहदेव हालांकि, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन, वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग के मंत्री बने रहेंगे।

S.P. के संवेदना अभियान को मिला सम्मान… “इंडिया पुलिस अवार्ड 2022” से पुरस्कृत….

कोरबा।संतोष सिंह द्वारा चलाए गए संवेदना अभियान को नोएडा की प्रतिष्ठित ‘गवर्नेंस नाऊ’ संस्था द्वारा आपदा प्रबंधन कैटेगरी में “इंडिया पुलिस अवार्ड 2022” से पुरस्कृत किया गया है।

बता दें कि अगस्त 2020 में महानदी की भयावह बाढ़ के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर चलाए गए पुलिस के बचाव व मानवीय सहायता अभियान- संवेदना में 48 गांव के 451 बाढ़ पीडित परिवारों को जीवनापयोगी व पुर्नवास सामग्री मिलने से राहत मिली थी। इस प्रशंसित अभियान को मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर भी किया गया था।

माह अगस्त 2020 में रायगढ़ जिले के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक आई.पी.एस.  संतोष सिंह जो वर्तमान में कोरबा जिले के पुलिस अधीक्षक हैं के द्वारा चलाए गए *संवेदना अभियान* को इंडिया पुलिस अवार्ड 2022* से नवाजा गया है ।माह अगस्त, 2020 में रायगढ़ और आस-पास में हुई भारी वर्षा से महानदी के तटीय क्षेत्र सैलाब की जद़ में आए थे। थाना पुसौर, सरिया, सारंगढ़ व कोसीर क्षेत्र के दर्जनों गांव इससे बुरी तरह प्रभावित हुए।

पुलिस, जिला प्रशासन, होमगार्ड एवं एसडीआरएफ के बाढ़ बचाव दल द्वारा सैकड़ों बाढ़ पीडितों को समय से विनाशकारी बाढ़ के बीच से बचाकर अस्थायी राहत शिविरों में ठहराया गया। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रशासन के अधिकारियों द्वारा राहत कैम्पों में भोजन, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की यथोचित व्यवस्था करायी गई थी एवं तत्कालीन कलेक्टर भीम सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने स्वयं राहत शिविरों में जाकर व्यवस्थाओं की जानकारी लिए।

बाढ़ को लेकर आई.जी. बिलासपुर दीपांशु काबरा ने पुलिस को मदद करने का निर्देश दिया। पुलिस से बाढ़ प्रभावितों ने चर्चा में कच्चे मकानों को सुधार कराये जाने में मदद की गुहार किए। उन्हें प्रशासन की ओर से नुकसानी-आंकलन पश्चात उचित मुआवजा मिलने की जानकारी दिया गया तथा रायगढ़ पुलिस द्वारा भी यथासंभव मदद करने का आश्वासन दिया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसहयोग से बाढ़ पीडितों की मदद के लिये जीवनापयोगी व पुर्नवास के सामानों को एकत्र करने “संवेदना” कैंपेन चलाया गया। लोगों को राहत देने वाले सर्वत्र प्रशंसित अभियान को मुख्यमंत्री के कार्यालय द्वारा सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया था। अभी रायगढ़ पुलिस के उस उल्लेखनीय “संवेदना” कैंपेन को नोएडा की प्रतिष्ठित गवर्नेंस नाऊ द्वारा आपदा प्रबंधन कैटेगरी में दूसरी ” इंडिया पुलिस अवार्ड, 2022″*से सम्मानित किया गया।

संस्था द्वारा रायगढ़ पुलिस का सम्मान तत्कालीन रायगढ़ एस.पी. संतोष सिंह, जो वर्तमान में कोरबा में पुलिस अधीक्षक हैं, को एक वर्चुअल पुरस्कार समारोह में आमंत्रित कर यह अवार्ड प्रदान कर किया गया। संस्था द्वारा देश भर के सैंकड़ों नामांकन में से चयन बाद कई कैटेगरी में अवार्ड दिए जाते हैं।अभियान में रायगढ़ के लोगों, संस्थाओं और पुलिसकर्मी पूरी दरियादिली से थाना/चौकी में बाढ़ पीडितों में वितरण के लिये आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराते रहे, जिससे राहत सामग्रियों का भंडार लग गया। पुलिस अधीक्षक सहित कई पुलिसकर्मी बाढ़ बचाव व बाद में राहत शिविरों के दौरे के दौरान संभवतः कोविड संक्रमितों के सम्पर्क में आने से उस समय कोविड संक्रमित भी हो गये थे।


अपार जन सहयोग से रायगढ़ पुलिस के सभी अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जिम्मेदारी पूर्वक निभाने से अपने लक्ष्य पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशों पर  ए.एस.पी. अभिषेक वर्मा द्वारा वितरण सामग्री वितरण के लिये सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लाइनअप किये। थाना प्रभारियों द्वारा प्रभावित ग्रामों का स्वयं सर्वे कर अत्यधिक प्रभावितों को उनकी जरूरत अनुसार आवश्यक वस्तुएं प्रदाय करने सूची तैयार की गई।

थानों में एकत्र राहत सामग्री लेकर वाहन पुसौर, सरिया, सारंगढ़, कोसीर थाना पहुंचे। बाढ़ पीडितों को आवश्यकता अनुसार एलवेस्टर/टिन शेड, तिरपाल, सीमेंट, बांस, कंबल, धोती, साड़ी, जूता-चप्पल, रेडीमेड कपड़े, बर्तन, गद्दा, चटाई, मच्छरदानी, टॉर्च और राशन सामग्री आदि का वितरण किया गया तथा वाहनों से उनके गांवों तक सामानों को पहुंचाया भी गया। सरिया के 21 गांव के 217 परिवार, पुसौर  के 13 गांव के 133 परिवार, कोसीर के 9 गांव के 51 परिवार एवं सारंगढ क्षेत्र के 5 गांव के 50 परिवारों को राहत सामग्री वितरण हुआ। बाढ़ पीडितों द्वारा अनूठे मानवीय अभियान के लिए पुलिसकर्मियों को आभार व्यक्त किया गया और उन क्षेत्रों में लोग आज भी पुलिस की संवेदना को याद करते हैं।

KORBA : इन्हें ट्रैफिक पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ… ASI ने बताया कैसे करें ड्राइविंग और कितनी हो स्पीड…

कोरबा। ट्रैफिक पुलिस ने आज पम्प हाउस स्थित आत्मानन्द इंग्लिश मिडियम स्कूल में जाकर छात्रों को यातायात का पाठ पढ़ाया। यातायात विभाग के ए.एस.आई. मनोज राठौर ने गाड़ी चलाते समय बरती जाने वाली सावधानी को विस्तार से बताते हुए उपस्थित छात्र-छात्राओं को सावधान किया कि शहर में वाहन की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक नही होनी चाहिए। वाहन चलाते समय हमेशा सतर्क होकर नियमों का पालन करते हुए सेफ ड्राइव करना चाहिए।


इस समझाईश के मध्य अनेकों उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उपस्थित छात्र-छात्राओं को सचेत करते हुए कहा- “दुर्घटना से देर भली”

 


बता दें कि पुलिस कप्तान संतोष सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार यातायात डी.एस.पी. शिव चरण सिंह परिहार के मार्गदर्शन में यातायात ए.एस.आई. मनोज राठौर ने आज पम्प हाऊस में स्थित आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल में यातायात पुलिस बल के साथ बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

यातायात पुलिस ने आमजनता व वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने बीड़ा उठाया है। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा जारी 17 बिंदुओं के गाइडलाइन के तहत भी स्कूली बच्चों को यातायात नियमों से अवगत कराया जा रहा है। इसी कड़ी में आज ट्रैफिक ए.एस.आई. मनोज राठौर ने आत्मानन्द इंग्लिश मिडियम स्कूल में जाकर छात्रों को सेफ ड्राइव का पाठ पढ़ाया।

देखें वीडियो…