Home Blog Page 2469

CG High Court BREAKING: हाईकोर्ट ने चार IPS को जारी किया नोटिस, 45 वारंट के बाद भी गवाही देने नहीं पहुंचा SI, कोर्ट ने पूछा कैसे कराई तामीली अदालत को बताएं

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने चार IPS को नोटिस जारी किया है, दरअसल 45 वारंट जारी होने के बाद भी एक एसआई गवाही देने नहीं पहुंचा इसकी वजह से एक युवक 4 साल से जेल में है। सब इंस्पेक्टर की गवाही नहीं होने के कारण सुनवाई नहीं हो पा रही थी। इस मामले में उसने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। इस पूरे मामले में हाईकोर्ट ने चार IPS को नोटिस जारी किया था। इसमें से सरगुजा में पदस्थ रहे तीन SP हाईकोर्ट में उपस्थित हुए। मामले में जस्टिस सचिन सिंह राजपूत ने नाराजगी जताई और उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। अब इस मामले की सुनवाई 22 जुलाई को होगी।

हाईकोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद देवेंद्र सिंह ट्रॉयल में फैसले के इंतजार में रहा। उसके केस की सुनवाई सरगुजा के निचली अदालत में चल रही है। इस दौरान कोर्ट ने विवेचना अधिकारी और तत्कालीन सब इंस्पेक्टर चेतन सिंह चंद्राकर को गवाही देने के लिए समंस वारंट जारी किया। कई बार वारंट जारी करने के बाद भी वह गवाही देने कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ, तब उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। फिर भी वह गवाही देने नहीं पहुंचा। स्थिति यह है कि अब तक उसे कोर्ट ने 45 बार वारंट जारी किया है। इसके बाद भी वह गवाही देने नहीं पहुंचा।

जानें पूरा मामला

सरगुजा पुलिस ने 23 जुलाई 2018 को नशे का सामान बेचने के आरोप में देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया था। अभी तक वह जेल में बंद है। इस दौरान उसने अपने वकील के माध्यम से निचली अदालत में जमानत अर्जी लगाई, जिसे खारिज कर दिया गया था। इसके बाद उसने हाईकोर्ट में जमानत याचिका पेश की थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था।

सब इंस्पेक्टर चेतन सिंह चंद्राकर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया। फिर भी वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ और अपने मोबाइल के माध्यम से गिरफ्तारी वारंट तामिल करा दिया। उसके उपस्थित नहीं होने की वजह से केस की सुनवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है और विचाराधीन बंदी देवेंद्र सिंह को जमानत भी नहीं दी जा रही है।

देवेंद्र सिंह के वकील रोहिताश्व सिंह ने हाईकोर्ट में दोबारा जमानत याचिका प्रस्तुत की। इसमें बताया गया कि चार साल से याचिकाकर्ता सिर्फ इसलिए जेल में बंद है। क्योंकि उसके केस में गवाही नहीं हो पा रही है। प्रकरण की जांच करने वाले विवेचना अधिकारी और तत्कालीन सबइंस्पेक्टर चेतन सिंह चंद्राकर गवाही देने नहीं आ रहा है। ऐसे में याचिकाकर्ता को जमानत देने का आग्रह किया गया। इस प्रकरण को जस्टिस सचिन सिंह राजपूत ने गंभीरता से लेते हुए बीते 11 जुलाई को सरगुजा जिले में 2020 से अब तक पदस्थ रहे सभी SP को व्यक्तिगत रूप से तलब किया था। कोर्ट के आदेश पर चार IPS को उपस्थित होने के लिए गया था।

इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को हुई। इस दौरान तत्कालीन SP व रायपुर के माना स्थित चौथी बटालियन में पदस्थ अमित तुकाराम कांबले, कोरबा जिले के 13वीं बटालियन बांगो के कंमाडेंट व तत्कालीन SP आशुतोष सिंह के साथ ही वर्तमान में सरगुजा में पदस्थ SP भावना गुप्ता उपस्थित हुईं। वहीं एक IPS उपस्थित नहीं हुए और शपथपत्र भेज दिया। तीन IPS ने शपथपत्र के साथ जवाब दिया। उनकी तरफ से बताया गया कि नियमानुसार सब इंस्पेक्टर को कोर्ट के वारंट की तामिली कराई गई है। अफसरों के इस शपथ पत्र पर कोर्ट ने नाराजगी जताई है और कहा है कि स्पष्ट करें कि तामिली के लिए क्या कैसे प्रोसेस किया गया।

सीजी ब्रेकिंग: मंत्री शिव डहरिया के 4 आफिस स्टाफ की छुट्टी, मूल विभाग में वापस भेजा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मंत्रियों के निजी स्टाफ की लगातात शिकायत मिलने के बाद सीएम भूपेश के निर्देश पर मंत्री शिव डहरिया के चार आफिस स्टाफ हो हटा कर उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया है। नगरीय प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी किए।

जिन कर्मचारियों को हटाया गया है उनमें मंत्री के संयुक्त सचिव से लेकर इंजीनियर तक शामिल हैं। जिन कर्मचारियों को हटाया गया है उनमें श्याम पटेल, अरुण साहू, भागवत प्रसाद घृतलहरे और मनीष कुमार स्वर्णकार शामिल हैं।

सीजी:  नैला जांजगीर में मालगाड़ी के 4 डिब्बे ट्रैक से नीचे उतरे, मौके पर पहुंची रेलवे टीम

जांजगीर-चांपा। बिलासपुर रेल मंडल के नैला स्टेशन में शुक्रवार को कोयला लोड कर मध्यप्रदेश के जैतहरी जा रही माल गाड़ी के 4 डिब्बे पटरी से उतर गए। सूचना पर पहुंची रेलवे की टीम ट्रैक क्लियर करने में जुटी है।

जानकारी के अनुसार नैला स्टेशन से एक कोयला से लोड मालगाड़ी मध्यप्रदेश के जैतहरी जा रही थी। गाड़ी अभी नैला स्टेशन से आगे बढ़ी थी कि कुछ दूर में ये हादसा हो गया। एक-एक कर 4 डिब्बे पटरी् से नीचे उतर गए। हादसे की सूचना पर बिलासपुर और चांपा से एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया है।

टीम का कहना है कि पहले गाड़ी को अनलोड किया जाएगा। इसके बाद इन्हें वापस पटरी में लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि माल गाड़ी किसी साइड लाइन पर थी इस वजह से बड़ा हादसा होने से भी बच गया।

प्रकृति प्रेम की मिसाल है ये डॉक्टर… 5 हजार पौधे लगाने का लिया संकल्प, अब तक…

कोरिया।आज जब पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही है और हरियाली को लोग तरस रहे हैं। जंगल धीरे-धीरे खत्म होते जा रहे हैं और उन पर गगनचुम्बी इमारतें खड़ी हो रही है। बड़े शहरों में तो हालात यह है कि पौधे लगाने के लिए जगह तलाश करनी पड़ती है। ऐसे दौर में कोरिया के डॉक्टर का प्रकृति प्रेम की दाद देनी होगी। पर्यावरण एवं हरियाली से उन्हें इतना लगाव है कि वे 5 हजार पौधा लगाने ल संकल्प लिया है। उन्होंने अब तक 2 हजार पौधे लगा चुके है।

कहते है किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात जुट जाती है उसे मिलाने में… इसे सही साबित किया है कोरिया शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर डॉ राकेश शर्मा ने। जो अस्पताल के संचालक भी है वे लगभग काफी सालों अपने हॉस्पिटल में मरीजों की सेवा कर रहे हैं आप समाज की ओर भी उनका ध्यान आकर्षित हुआ है लगातार जनसेवा गांव-गांव भृमण जारी है संकल्प लिया कि पर्यावरण को बचाने के लिए 5000 पौधे अपने निजी भूमि पर लगाएंगे साथ ही लोगों को निशुल्क पौधा वितरण करेंगे इसी तारतम्य में उन्होंने अभी तक दो हजार से ज्यादा पौधे अपनी निजी भूमि खेत खलियान में लगा चुके हैं साथी अब जो भी मरीज ठीक होकर घर जा रहे हैं उन्हें भी निशुल्क पौधे डॉक्टर शर्मा की ओर से दिया जा रहा है साथ ही उनसे यह भी निवेदन किया जा रहा है कि वे अपने सामर्थ्य के अनुसार जितना भी पौधों में चाहिए वह डॉक्टर शर्मा अस्पताल से ले जा सकते हैं साथ ही निवेदन यह भी किया है उन्होंने सारे पौधों को बड़े होने तक संभाल ले डॉ शर्मा का यह भी कहना है कि जब हम कोई पौधा लगाते हैं तब वह एक छोटे बच्चे की तरह होता है जिस तरह है बच्चे की परवरिश करनी पड़ती है उसी तरह पौधे का भी देखरेख करना पड़ता है उनका सभी से यही निवेदन है कि सभी पौधे तो लगाएं साथ ही उन पौधों को जीवित रखे और बड़े होने तक उनकी सेवा करे
पेड़ हर तरह से लाभ दायक होते हैं बताने की आवश्यकता नहीं है

शर्मा अस्पताल से आप निशुल्क पौधे कर सकते हैं प्राप्त

डॉ शर्मा ने बताया कि जिन व्यक्तियों को फलदार वृक्ष के पौधे चाहिए डॉक्टर शर्मा अस्पताल से निशुल्क पौधे ले जा सकते हैं उन्होंने बताया कि उनके पास आम जामुन नींबू आंवला अमरूद लीची के पौधे उपलब्ध हैं आप आकर निशुल्क वहां से पौधे ले जा सकते हैं।

देंखें वीडियो…

सीजी: बीजापुर में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, छात्रों ने थाने में ली शरण, तीन गांवों के लोगों ने पहाड़ी का किया रुख़

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 14 दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश से तारलागुड़ा इलाके में चारों ओर तबाही का मंजर है। विधायक विक्रम शाह मंडावी और कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने प्रभावित इलाके का दौरा किया। इधर बस्तर का सड़क संपर्क तेलंगाना से टूट गया है।

शुक्रवार को विधायक विक्रम मंडावी, कलेक्टर राजेंद्र कटारा, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियाम, सी ई ओ रवि साहू, एस डी एम डॉ हेमेंद्र भूआर्य जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत सदस्य कमलेश कारम, सदस्य सरिता चापा रामपुरम पहुंचे।

यहां रास्ता बंद होने से वे मोटर बोट से कुछ दूर तक गए। फिर बाइक से आगे निकले। बताया गया है कि तारूड में भी पानी सड़क पर उतर आया है। तारलागुड़ा बस्ती डूब गई है। बालक और बालिका पोटा केबिन के बच्चों ने थाने में शरण ली है। यहां प्राइमरी, मिडिल एवं हाईस्कूल हैं। बताया गया है कि कोंडामासूम, कांदला और रामपेटा गांवों के लोग कल शाम पानी चढ़ता देख पहाड़ी की ओर चले गए। आज वे नरोनहापल्ली जाएंगे।

सीजी: पुनिया आज पहुंचेंगे रायपुर, तीन दिवसीय प्रवास में पीसीसी सहित कई कार्यक्रम में होंगे शामिल

लरायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया तीन दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार शाम रायपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वो विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

पुनिया 16 एवं 17 तारीख को पीसीसी द्वारा निर्धारित बैठक में होंगे शामिल होंगे साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं से  सर्किट हाउस में मुलाकात करेंगे। वे 18जुलाई को सुबह 8.55 पर रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

इंटरनेट वेडिंग में फंसी लड़की का पति निकला नपुसंक, बहू की शिकायत पर ससुर ने कहा- मैं हूं ना…!

रिलेशनशिप डेस्क। पहले बड़े बुजुर्ग सोच समझकर बच्चों के रिश्ते तय करते थे। यहीं वजह थी कि पहले की शादियां लंबे वक्त तक चल जाती थी। लेकिन आज के वक्त में युवा अपनी शादी का खुद फैसला लेने लगे हैं। वो वेबसाइट के जरिए अपने पार्टनर की तलाश करते हैं। जिसकी वजह से अक्सर इस रिश्ते में धोखा मिलता है। ऐसा ही एक मामला यूपी के हरदोई से सामने आया है। यहां एक मॉर्डन पढ़ी-लिखी लड़की मैट्रिमोनी ऐप से अपने हमसफर की तलाश की और उसमें फंस गई।

कोर्ट मैरेज करके दोनों ने रिश्ते की शुरुआत की

कहानी साल 2019 से शुरू होती है। दिव्या (बदला हुआ नाम) की मुलाकात मैट्रिमोनी एप से दीपिक (बदला हुआ) नाम से होती है। लड़के के पिता इंदौर पुलिस में डीएसपी है। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत आगे बढ़ती है और धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे को पसंद भी कर लेते हैं। साल 2020 में दोनों दोनों परिवार की मौजदूगी में दिव्या और राकेश कोर्ट मैरेज कर लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शादी के बाद लड़की अपने फैमिली के साथ हरदोई आ जाती है जबकि लड़का अपने परिवार के साथ इंदौर चला जाता है।

अमेरिका में सामने आई पति की हकीकत

कुछ वक्त बाद राकेश अमेरिका चला जाता है। जिसके बाद दिव्या भी वहां पहुंच जाती है। दोनों वहां हिंदू रीति रिवाज से शादी करते हैं। अब रिश्ते का सच यहां से खुलता है। शादी के बाद जब राकेश पति का सुख नहीं दे पाया तब दिव्या का पता चला कि वो नपुंसक है। इतना ही नहीं राकेश उसके साथ मारपीट भी करने लगा था। शादी में धोखा खाई दिव्या ने इसकी शिकायत अपने डीएसपी सुसर से की तो उसने अपनी बहू से गंदी बात बोली। ससुर ने अश्लील लहजे में कहा कि बेटा जो सुख नहीं दे पा रहा है वो मुझसे पूरा कर ले और बात खत्म करें।

पीड़िता के ससुर ने पद का जमाया धौंस

बेचारी दिव्या अपने पिता से अपनी आपबीती बताई तो उन्होंने अपनी बेटी को अमेरिका से वापस हरदोई बुलाया। वो जब इंदौर अपनी बेटी को लेकर पहुंचे तो सुसराल वालों ने घर नहीं आने दिया। इतना ही नहीं ससुर ने अपने पद का धौंस जमाया। जिसके बाद पीड़िता ने हरदोई थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।पूरे मामले में लड़की के साथ उसके माता-पिता भी इस शादी में खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

ऐसी शादियों में समझदारी से लेना चाहिए काम

हालांकि किसी भी शादी में यह पता लगना मुश्किल है कि लड़का या लड़की फिजिकली कितना फिट है। लेकिन जब ऐसे रिश्ते में कोई बंध जाता है तो बड़ी समझदारी के साथ कदम बढ़ाना होता है। अगर इसका कोई इलाज हो सकता है तो डॉक्टर से संपर्क करें। अगर रिश्ते नहीं निभ रहे हैं तो समझदारी के साथ अलग हो जाए।

KORBA: ओवर ब्रीज में लगा वाहन का जाम… शहर का ट्रैफिक ब्यवस्था नहीं आ रहा काम…

कोरबा। रेलवे फाटक के बंद होते ही ओवर ब्रीज में वाहनो का जाम लग गया । जाम को निपटने के लिए राहगीर ही ट्रैफिक का काम करते हुए वाहनों को पास कराया। जिस कदर शहर के ब्यस्त मार्ग पर जाम लग रहा है । उससे आब आम लोग कहने लगे है कि ट्रैफिक की यातायात ब्यवस्था काम नही आ रहा है।

बता दें कि शहर के मुख्य ओवर ब्रीज में आये दिन जाम लगते रहती है। रेलवे फाटक बंद होते ही आवाजाही करने वाले लोग ओवर ब्रीज का सहारा लेते है। ओवरब्रिज में यातायात दबाव बढ़ते ही शहर का ट्रैफिक ब्यवस्था ध्वस्त हो जाता है। ऐसा ही नजारा आज दोपहर 12 बजे ओवरब्रिज में देखने को मिला। फाटक बंद होंने से ब्रीज के दोनों ओर से गाड़ियों का तांता लगा रहा है। गाड़ियों की कतार को देखते हुए आवाजाही करने वाले लोगों ने खुद ट्रैफिक का सम्भाला और वाहनों को पार कराया।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना ट्रंप का निधन, बच्चों ने लिखा भावुक संदेश

न्यूयॉर्क/मैनहट्टन। Former US President Donald Trump’s first wife Ivana Trump dies अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहली पत्नी इवाना का निधन हो गया है। उनकी 73 साल की उम्र में मैनहट्टन स्थित उन के घर पर मौत हो गई। डोनाल्ड ट्रंप ने खुद यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल के जरिए दी है।

पूरे मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि इवाना ट्रंप की मौत सीढ़ियों से गिर होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस इसे हादसा मान रही है और उनकी मौत की जांच में जुटी है। जल्दी ही इस बारे में आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा कि उनकी मौत कैसे हुई।

अपने भावुक संदेश में डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, ‘वह अद्भुत, सुंदर महिला थी, जिसने शानदार और प्रेरक जीवन जिया। उसे हम सभी पर गर्व था और हमें उस पर।’ इस बीच इवाना और ट्रंप की बेटी इवांका की सोशल मीडिया पोस्ट भी वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने दिवंगत मां के लिए भावुक संदेश लिखा है। इवांका ट्रंप ने लिखा, ‘मैं उन्हें हमेशा मिस करूंगी। उनकी यादों को हमेशा अपने दिल में संजो कर रखूंगी।’

इवांका ने यह संदेश लिखते हुए अपनी मां की तस्वीर भी ट्विटर पर शेयर की है। इवांका ने लिखा कि मां की मौत से मेरा दिल टूट गया है। वह बेहद विद्वान, चार्मिंग, जुनूनी और खुश रहने वाली थीं।

बता दें कि इवाना और डोनाल्ड ट्रंप के तीन बच्चे हैं, जिनमें से एक बेटी इवांका ट्रंप हैं। इसके अलावा ट्रंप जूनियर और इरिक ट्रंप भी दोनों की संतानें हैं।

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार रायपुर पहुंचीं, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद संतोष पांडेय सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने माना एयरपोर्ट पर किया स्वागत

रायपुर। NDA’s presidential candidate reached Raipur एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू शुक्रवार सुबह रायपुर पहुंचीं, जहां भाजपा सांसदों,​ विधायकों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। माना एयरपोर्ट पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद संतोष पांडेय सहित कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

स्वागत के बाद वे सीधे महारानी दुर्गावती के प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। इसके बाद वे वीआईपी रोड स्थित एक होटल में पहुंची जहां वो भाजपा सांसदों, विधायकों एवं समाज प्रमुखों से भेंट करेंगी।

द्रोपदी मुर्मू दोपहर बाद रायपुर से भोपाल के लिए रवाना होंगी। बता दें कि इससे पहले वे जोगी कांग्रेस के विधायक रेणु जोगी, धरमजीत सिंह व प्रमोद शर्मा ने एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की है। साथ ही बीएसपी ने भी द्रोपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया है।